फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटालाः ईडी ने दाखिल की एक और सप्लीमेंट्री चार्जशीट, खिलाफ बढ़ेगा कानूनी शिकंजा

Sat, 07 Nov 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 बहुचर्चित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत में पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट (पूरक अभियोजन शिकायत) दाखिल कर दी है। 
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत में पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट (पूरक अभियोजन शिकायत) दाखिल कर दी है। अब विशेष पीएमएलए अदालत इस पर संज्ञान लेगी। इसके बाद हिमालयन ग्रुप के चेयरमैन रजनीश बंसल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई आगे बढ़ेगी। इस मामले में सीबीआई पहले ही दो अलग-अलग चार्जशीट (चालान नंबर चार और पांच) दाखिल कर चुकी है। इनके आधार पर घोटाले से जुड़े मूल आपराधिक मामलों का ट्रायल चल रहा है।

विज्ञापन


कानूनी प्रावधानों के तहत पीएमएलए मामले का अंतिम फैसला अनुसूचित अपराधों से जुड़ी मूल आपराधिक कार्यवाही के निस्तारण से पहले नहीं हो सकता। ऐसे में सीबीआई और ईडी के मामलों की सुनवाई साथ-साथ आगे बढ़ेगी। ईडी के मामले में साक्ष्यों का दायरा काफी बड़ा है। अभियोजन पक्ष को 63,749 से अधिक दस्तावेजी साक्ष्य और 107 गवाहों के बयान अदालत में साबित करने होंगे। जांच में हिमालयन ग्रुप (एचजीपीआई) और एपेक्स ग्रुप (एजीपीआई) की भूमिका के साथ रजनीश बंसल की व्यक्तिगत भूमिका भी अहम है।

Trending Videos
विज्ञापन

18.29 करोड़ की जांच
मामले में 18.29 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति राशि के कथित दुरुपयोग की पड़ताल की जा रही है। ईडी को अदालत में साबित करना होगा कि इस रकम से किन संपत्तियों का अधिग्रहण किया गया, कितनी राशि ऋण चुकाने में इस्तेमाल हुई और धन का अंतिम उपयोग कहां किया गया। जांच में उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ कथित गठजोड़, जाली बैंक खातों के संचालन और छात्रों के पूर्व हस्ताक्षरित चेकों के दुरुपयोग की कड़ियां भी शामिल हैं। एजेंसी इन तथ्यों को दस्तावेजों और गवाहों के जरिए अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें