फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता को मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार, लंबे समय से रहे पद के दावेदार

Wed, 01 Oct 2025 09:52 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal Pradesh Chief Secretary: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता को मुख्य सचिव का कार्यभार दिया गया है। 
विज्ञापन
संजय गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे मंथन के बाद हिमाचल सरकार ने साल 1988 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता को मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। गुप्ता को नौकरशाही की बागडोर थमाकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वरिष्ठता को तरजीह दी है। गुप्ता पहले से मुख्य सचिव पद के दावेदार रहे हैं। इससे पूर्व उनसे कनिष्ठ अधिकारियों आरडी धीमान और प्रबोध सक्सेना को मुख्य सचिव बनाया गया था। सरकार की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद बुधवार शाम को ही संजय गुप्ता ने मुख्य सचिव पद का कार्यभार संभाल लिया है। प्रबोध सक्सेना की सेवानिवृत्ति के चलते मुख्य सचिव को लेकर कई तरह की अटकलें लगाईं जा रहीं थीं। इसी बीच, अमर उजाला ने 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी कार्यवाहक मुख्य सचिव की नियुक्ति होने का खुलासा किया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Himachal News: हिमाचल में भी नियुक्त किए जा सकते हैं कार्यवाहक मुख्य सचिव, जानें पूरा मामला

Trending Videos

मुख्यमंत्री ने दो दिन के गहन मंथन के बाद बुधवार शाम को संजय गुप्ता को मुख्य सचिव का प्रभार सौंपने का निर्णय लिया। कार्मिक विभाग ने संजय गुप्ता को मुख्य सचिव पद का कार्यभार देने की अधिसूचना जारी की कर दी। मंगलवार रात गुप्ता को बिजली बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाकर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया था। उनका दर्जा भी मुख्य सचिव के बराबर कर दिया गया था, मगर बुधवार शाम को सरकार ने आदेश बदलकर उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव नगर नियोजन एवं आवास पद पर नियुक्ति दे दी। इसी के साथ उन्हें हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव का भी कार्यभार सौंप दिया। संजय गुप्ता मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। छह मई 1966 को जन्में गुप्ता की सेवानिवृत्ति 31 मई 2026 को होगी।

ओंकार शर्मा बनाए रोपवे के अध्यक्ष
अतिरिक्त मुख्य सचिव जनजातीय विकास ओंकार शर्मा को रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। ओंकार शर्मा 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

केके पंत को प्रदूषण बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार
मुख्य सचिव पद की रेस में रहे वर्ष 1993 बैच के आईएएस अधिकारी केके पंत अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व, वित्तायुक्त राजस्व, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन, गृह एवं विजिलेंस, वित्तायुक्त अपील होंगे। उन्हें राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का भी कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

प्रबोध सक्सेना ने संभाला कार्यभार, सीएस का रहेगा दर्जा
मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी प्रबोध सक्सेना ने भी बुधवार को बिजली बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनका भी मुख्य सचिव के बराबर का दर्जा रहेगा। वह सीधे मुख्यमंत्री की निगरानी में होंगे और उन्हें ही रिपोर्ट करेंगे। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने बोर्ड के प्रबंध निदेशक और अन्य निदेशकों के साथ बैठक कर बोर्ड की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें