फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: एंटी रेबीज वैक्सीन का सैंपल फेल, केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला कसौली में हुई जांच

Wed, 22 Jul 2026 06:40 AM IST
Krishan Singh आदित्य सोफत, शिमला।

सार

हैदराबाद की एक कंपनी ने सैंपल बाजार में उतारने से पहले जांच के लिए केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीडीएल) कसौली भेजा था। जांच के दौरान सैंपल मानकों पर खरा नहीं उतरा है। अब यह सैंपल को बाजार में नहीं उतारा जाएगा।
 
विज्ञापन
सीडीएल कसौली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुत्तों, बंदरों और अन्य जानवरों के काटने पर लगने वाली जीवनरक्षक एंटी रेबीज वैक्सीन का लॉट रिलीज सैंपल फेल हो गया है। हैदराबाद की एक कंपनी ने यह सैंपल बाजार में उतारने से पहले जांच के लिए केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीडीएल) कसौली भेजा था। जांच के दौरान सैंपल मानकों पर खरा नहीं उतरा है। अब यह सैंपल को बाजार में नहीं उतारा जाएगा।

विज्ञापन


सैंपल फेल होने की पुष्टि सीडीएल की वेबसाइट पर हुई है। सीडीएल ने संबंधित कंपनी और स्वास्थ्य मंत्रालय को इसकी जानकारी दे दी है। अब केंद्रीय स्वास्थ्य अथॉरिटी की मौजूदगी में लॉट को नष्ट किया जाएगा। गौरतलब है कि देश में बनने समेत आयात व निर्यात होने वाली वैक्सीन की जांच सीडीएल कसौली में होती है। कंपनी की ओर से सप्लाई को बाजार में उतारने से पहले सैंपल जांच के लिए सीडीएल भेजे जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें