फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: शिमला में निजी बस पर गिरी चट्टानें, दो महिला यात्रियों की मौत; 15 से ज्यादा घायल

Wed, 03 Sep 2025 04:01 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

शिमला में एनएच पांच पर बिथल के पास कालीमिट्टी में एक निजी बस HP63A 1891 (विशाल ट्रैवल) पर पहाड़ से चट्टानें गिर गई। हादसे में दो महिला यात्रियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
निजी बस पर गिरी चट्टानें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल कुमारसैन के तहत आने वाले नेशनल हाईवे पांच काली मिट्टी के पास बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे चलती बस पर पहाड़ी से भारी भरकम चट्टान आ गिरी। एकाएक पहाड़ी से बस के ऊपर गिरी चट्टान की चपेट में बस में बैठी सवारियां आ गई, जिनमें से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 सवारियां घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक निजी बस विशाल कोच नंबर एचपी 63ए- 1891 शिमला से रामपुर की ओर आ रही थी। बिथल के समीप काली मिट्टी के पास पहाड़ी से चट्टान बस पर गिर गई और इस हादसे में लक्ष्मी विरानी, पुत्री रामचरण, निवासी जलगांव, महाराष्ट्र और नेपाली मूल की महिला की मौत हो गई, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, हादसे में 15 सवारियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए रामपुर के महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, घटना पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने दुख जताया है। 

विज्ञापन


वांगतू में भूस्खलन से छह लोग घायल, करीब पांच ट्रक भूस्खलन की चपेट में आए
जिला किन्नौर के राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच पर वांगतू के पास मंगलवार देर रात को पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण भारी भरकम चट्टानें गिरीं। इससे करीब पांच वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दुर्घटना में टैंकर चालक समेत पांच अन्य निजी कंपनी के सेब पैकर घायल हुए हैं। मंगलवार रात को करीब 11:15 बजे भूस्खलन हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस थाना टापरी से थाना प्रभारी टापरी शिव कुमार की अगुवाई में आरक्षी शिव सिंह, आरक्षी पंकज, आरक्षी पवन, चालक गृह रक्षक भुट्टो राम की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस की टीम ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए टापरी स्थित छोल्तू अस्पताल पहुंचाया, जहां पर सभी का उपचार चल रहा है। सभी घायलों की हालत ठीक बताई जा रही है। डीएसपी भावानगर राजकुमार ने कहा कि सभी घायलों का उपचार छोल्तू अस्पताल टापरी में चल रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी घायलों की हालत ठीक हैं और खतरे से बाहर हैं।

ये हुए हैं घायल
भूस्खलन से बलवंत सिंह, पुत्र रमेश चंद, निवासी फगलो, तहसील ज्वालामुखी, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश (टैंकर संख्या एचआर 37ई0875 का चालक), अशोक, पुत्र बिहारी लाल, निवासी ग्राम हजूरपुर, डाकघर बेहराइच, जिला केसरगंज, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष, शमसुद्दीन, पुत्र नकछेद, निवासी गौरव कला, मोहम्मदपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 34 वर्ष, सूरज, पुत्र कंदेई लाल, निवासी खानपुर, तहसील केसरगंज, जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश और मोहम्मद सिराज, पुत्र जमील अहमद, निवासी बहराइच, तहसील केसरगंज, जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश, उम्र 27 वर्ष घायल हुए हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा हसन, पुत्र ननकू, निवासी कहलपुरवा, तहसील करनैल गंज, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष घायल हुए हैं। पहला घायल व्यक्ति टैंकर संख्या टैंकर संख्या एचआर 37ई0875 का चालक था। इसने टैंकर सड़क किनारे खड़ा कर दिया था और अन्य लोग हिम फ्रेश सूरी एग्रो में सेब पैक करने वाले कर्मचारी थे। इन्होंने सड़क किनारे बने शेड में शरण ली थी। भूस्खलन से चार-पांच अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। सभी घायलों का जेएसडब्ल्यू अस्पताल छोल्तू में इलाज चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें