फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: परख सर्वे के मॉक टेस्ट में खुलासा, छठी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों का हिसाब गड़बड़

Thu, 21 Nov 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में 19 सितंबर को हुए राष्ट्रीय सर्वेक्षण परख के सर्वे के मॉक टेस्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। गणित विषय में छठी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों का गुणा और भाग कमजोर निकला है। 
विज्ञापन
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय सर्वेक्षण परख के 19 सितंबर को हुए तीसरे मॉक टेस्ट में छठी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों का गुणा और भाग कमजोर निकला है। बुधवार को स्कूलों में जारी आंसर की में इसका खुलासा हुआ है। गणित विषय में इन दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों के नतीजे अपेक्षाकृत कम रहे हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग ने इन दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों का अब रोजाना क्लास टेस्ट लेने के निर्देश जारी किए हैं। छठी कक्षा के बच्चों को पांचवीं तक और नौवीं कक्षा वालों को आठवीं कक्षा तक का सिलेबस आने वाले दिनों में पढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


चार दिसंबर को परख सर्वेक्षण की मुख्य परीक्षा होनी है। इसी आधार पर अब प्रदेश की रैंकिंग तय होगी। वर्तमान का प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में रैंक 21वां हैं। प्रदेश की रैंकिंग को बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने पूरा जोर लगाया हुआ है। तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा के आधार पर सर्वे रिपोर्ट तैयार होगी। परीक्षा में बेहतर परिणाम देने के लिए अब छठी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के रोजाना क्लास टेस्ट होंगे।

मॉक टेस्ट के परिणाम में गणित विषय के नतीजे कम रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को गणित विषय में और अधिक मजबूत करने के लिए अब रोजाना क्लास टेस्ट करवाने का फैसला लिया गया है। मुख्य परीक्षा होने तक क्लास टेस्ट लिए जाएंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को पुरानी कक्षाओं का सिलेबस भी रिवाइज करवाया जाएगा- डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें