फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: बीआरसीसी के 282 पदों के लिए दिसंबर में भर्ती, पहले रह चुके शिक्षकों की दोबारा नहीं होगी नियुक्ति

Thu, 28 Nov 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में ब्लॉक रिसोर्स सेंटर कोऑर्डिनेटर के 282 पदों को भरने के लिए शिक्षा विभाग ने नए नियमों से भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर दी है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में ब्लॉक रिसोर्स सेंटर कोऑर्डिनेटर (बीआरसीसी) के 282 पद भरने की प्रक्रिया दिसंबर से शुरू होगी। हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने नए नियमों से भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर दी है। जल्द ही भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। बीआरसीसी के पदों पर पहले रह चुके शिक्षकों की दोबारा नियुक्ति नहीं होगी। लिखित परीक्षा, अनुभव और साक्षात्कार के आधार पर शिक्षा सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी चयन करेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

हाईकोर्ट ने नवंबर 2023 में भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई थी। तब से ब्लॉक अधिकारी ही बीआरसीसी का काम संभाल रहे थे। राज्य सरकार ने बीते साल भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया था। इसको लेकर कुछ शिक्षक हाईकोर्ट चले गए थे। बीते दिनों हाईकोर्ट ने शिक्षकों की याचिका को खारिज कर भर्ती को हरी झंडी दी है। इसी कड़ी में अब समग्र शिक्षा के परियोजना निदेशालय ने भर्तियां शुरू करने के लिए विज्ञापन तैयार कर लिया है। इसमें शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद सरकार ने बीआरसीसी के भर्ती नियमों में बदलाव किया है।

पांच साल के लिए होगी नियुक्ति बीआरसीसी की नियुक्ति
पांच साल के लिए करने का सरकार ने नया प्रावधान किया है। पूर्व में तीन साल के लिए इन्हें नियुक्त किया जाता था। 50 फीसदी नियुक्तियां जेबीटी और 25-25 फीसदी टीजीटी व प्रवक्ता कैडर से करने का फैसला लिया गया। लिखित परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों का शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी ने साक्षात्कार के माध्यम से चयन करना है। प्रवक्ताओं को पहली बार इस भर्ती में शामिल किया गया।

15 साल का शैक्षणिक अनुभव जरूरी
15 वर्ष से कम शैक्षणिक अनुभव वाले शिक्षक इन नियुक्तियों के लिए पात्र नहीं माने गए हैं। प्राइमरी की कक्षाओं के लिए जेबीटी और अन्य कक्षाओं के लिए टीजीटी और प्रवक्ताओं को बीआरसीसी नियुक्त करने की योजना है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से डिग्री करने वाले शिक्षक ही पात्र माने गए हैं। आवेदक को कंप्यूटर और समग्र शिक्षा की योजनाओं की जानकारी होना भी अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया के तहत 40 अंक लिखित परीक्षा और कक्षा में पढ़ाने के तरीके के आधार पर दिए जाने हैं। 40 अंक शैक्षणिक योग्यता और 20 अंक साक्षात्कार के रखे गए हैं। बीआरसीसी पर समग्र शिक्षा अभियान, शिक्षक प्रशिक्षण और सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को कार्यान्वित करने की जिम्मेदारी रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें