अब ईडी का शिकंजा शातिरों के सरगना पर कसने पर लोगों ने राहत जरूर ली है, लेकिन धनराशि मिलने को लेकर संशय ही है, क्योंकि जांच के दौरान ठगी के शिकार हुए लोग खुलकर सामने नहीं आए थे। क्यूएफएक्स का कनेक्शन वाईएफएक्स व इससे जुड़े लविश उर्फ नवाब से जुड़ा पाया गया है। इस पूरे मामले में मंडी पुलिस की जांच आधार बनी है। इस मामले में लविश की कंपनी के खातों में ईडी ने करीब 170 करोड़ राशि फ्रीज की है।
बता दें कि शातिरों ने करीब 16 हजार लोगों से दो साल में 210 करोड़ रुपये निवेश करवाया था। निवेशकों को रिझाने के लिए बड़े सपने दिखाए जाते थे। विदेश दौरे, फ्लैट गिफ्ट समेत अन्य कई तरह से रिझाया जाता था। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि क्यूएफएक्स कंपनी मामले में पुलिस फरार चल रहे आरोपी को भारत लाने के लिए पत्राचार कर रही है।