फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल राजभवन का नाम अब लोकभवन, राजभवन से जुड़े सरकारी दस्तावेज, नामपट्ट बदलने की प्रक्रिया शुरू

Tue, 09 Dec 2025 07:07 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

अब हिमाचल प्रदेश में राजभवन को लोकभवन के नाम से जाना जाएगा। अधिसूचना के अनुसार अब सभी आधिकारिक पत्राचार, दस्तावेज, भवन संकेतक, वेबसाइट और अन्य रिकॉर्ड में राजभवन की जगह लोकभवन नाम का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राजभवन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद राजभवन का नाम औपचारिक रूप से बदलकर लोकभवन कर दिया गया है। इस संबंध में मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना के अनुसार अब सभी आधिकारिक पत्राचार, दस्तावेज, भवन संकेतक, वेबसाइट और अन्य रिकॉर्ड में राजभवन की जगह लोकभवन नाम का प्रयोग किया जाएगा। राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल की मंजूरी के बाद परिवर्तन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग संबंधित रिकॉर्ड अपडेट कर रहे हैं, जबकि भवन के नामपट्ट और अन्य प्रतीकों में भी बदलाव किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने बीते दिनों सभी राज्यों में राजभवन नाम बदलकर लोकभवन करने का फैसला किया था। इसी कड़ी में हिमाचल में नाम बदलने की अधिसूचना जारी हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें