फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक हटते ही धड़ाधड़ होने लगे प्रमोशन

Fri, 01 Nov 2013 01:02 PM IST
अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में प्रमोशन पर लगी रोक वीरवार को हट गई। कार्मिक विभाग ने नए सिरे से निर्देश जारी कर 11 जनवरी 2013 को लगाई गई रोक को वापस लेते हुए सभी विभागों, निगमों-बोर्डों, विश्वविद्यालयों आदि को रुकी पदोन्नतियां देने को कहा है। ये आदेश कार्मिक विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


ये निर्देश जारी होते ही वीरवार को सचिवालय में धड़ाधड़ प्रमोशन आर्डर हुए। संयुक्त सचिव, अवर सचिव, अनुभाग अधिकारी और वरिष्ठ निजी सचिव जैसे पदों पर कुल 33 अधिकारियों को प्रमोट किया गया। इसके बाद अन्य विभागों में प्रमोशन होंगे।

क्या था मामला
राज्य के विभिन्न सरकारी महकमों में 10 हजार से अधिक कर्मचारियों की प्रमोशन अटकी हुई थी। ये सभी प्रतिबंध हटने का इंतजार कर रहे थे।

इस बीच बुधवार को राज्य बिजली बोर्ड प्रबंधन ने 100 सीनियर एसिस्टेंट को अधीक्षक के पद पर प्लेसमेंट दे दी। पदोन्नतियों पर लगी रोक न हटने के कारण प्लेसमेंट दी गई है।
विज्ञापन


दूसरी ओर शिक्षा विभाग ने वरिष्ठ सहायकों और कनिष्ठ सहायकों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी जिला निदेशकों से वरिष्ठता सूची मंगवाई है। कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव एसकेबीएस नेगी ने बताया कि इस बारे में जल्द नए निर्देश जारी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें