फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च विद्यालयों में प्रिसिंपल के 440 पद खाली

Wed, 04 Dec 2013 01:55 PM IST
अमर उजाला,हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में 440 उच्च विद्यालय बिना मुखिया के चल रहे हैं। इन स्कूलों में हेडमास्टर तैनात नहीं हैं।
विज्ञापन


प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ ने मुख्याध्यापकों के पदों को भरने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे चलते कई शिक्षक पदोन्नति से वंचित हो रहे हैं। विद्यालयों में पढ़ाई भी बाधित हो रही है।

संघ के हमीरपुर जिला प्रधान केवल ठाकुर, महासचिव रविदास ने कहा कि प्रदेश में उच्च विद्यालय में 828 मुख्याध्यापकों के पदों में से करीब 440 पद रिक्त हैं।

करीब 52 प्रतिशत से अधिक उच्च विद्यालय मुखिया के बिना चल रहे हैं। ठाकुर ने बताया कि पिछले चार वर्षों से एक भी पद मुख्याध्यापक का पदोन्नति से नहीं भरा गया है। पदोन्नति ही इन पदों को भरने का माध्यम है। हमीरपुर जिले में ही 26 विद्यालय बिना मुख्याध्यापकों के चल रहे हैं।
विज्ञापन


संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विभाग के ढुलमुल रवैये और भेदभाव के कारण पदोन्नति प्रक्रिया में देरी हो रही है। अब तक पदोन्नति के लिए पैनल तक तैयार नहीं है।

संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष विजय गौतम, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जोगराज डोगरा तथा अन्य पदाधिकारियों सहित संयुक्त शिक्षा निदेशक से मिला। पता चला कि एसीआर सैल के कुछेक कर्मचारी छुट्टी पर है।
विज्ञापन


इस वजह से देरी हो रही है। संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षा सचिव आरडी धीमान व शिक्षा निदेशक से भी अपनी मांगों के बारे में मिल चुका है। संघ ने सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध को दिसंबर माह को ध्यान में रखकर विधानसभा सत्र के दौरान ही लगाया जाए। शिक्षकों के अवकाश पर प्रतिबंध लागू न किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें