फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPRCA: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग का ओटीआर पोर्टल डिजिलॉकर से लिंक, एक क्लिक पर दस्तावेज होंगे एक्सचेंज

Thu, 16 Oct 2025 06:00 AM IST
अंकेश डोगरा कमलेश रतन भारद्वाज, हमीरपुर

सार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग का वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) पोर्टल अब डिजिलॉकर से लिंक हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। आयोग का वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) पोर्टल अब डिजिलॉकर से लिंक हो गया है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को अब अपने दस्तावेजों की फिजिकल कॉपी या बार-बार अपलोड करने की झंझट से छुटकारा मिल गया है। महज एक क्लिक में 52 तरह के दस्तावेजों को दोनों पोर्टल के बीच पुल (खींचना) और पुश (भेजना) संभव हो सकेगा। डिजिलॉकर के दस्तावेज अपने आप में वेरिफाइड होते हैं, ऐसे में आवेदन प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी और पुख्ता हो सकेगी। ओटीआर पोर्टल पर डिजिलॉकर का लिंक का विकल्प अभ्यर्थियों के उपलब्ध हो गया है।

विज्ञापन


अब प्रदेश के अभ्यर्थी अपने आधार, शैक्षणिक योग्यता, जाति, जन्म, अनुभव, निवास और अन्य प्रमाणपत्रों को डिजिलॉकर से सीधे आयोग के ओटीआर पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। ओटीआर से डिजिलॉकर को जोड़ने के बाद दस्तावेजों की वैधता भी अपने आप डिजिलॉकर के डिजिटल सिग्नेचर से प्रमाणित मानी जाएगी। इससे भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी, तेज और पेपरलेस बन जाएगी। यह पहल प्रदेश की किसी भी भर्ती एजेंसी द्वारा पहली बार की गई है। डिजिलॉकर से जुड़ने के बाद न केवल उम्मीदवारों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि आयोग को भी दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में आसानी होगी। हर दस्तावेज की प्रमाणिकता, समय बचत और सुरक्षित डेटा एक्सचेंज जैसी सुविधाएं इस तकनीक के जरिये संभव होंगी। डिजिलॉकर से लिंक होने के बाद आयोग के पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड, सत्यापन और उपयोग की प्रक्रिया अब पूरी तरह स्वचालित हो गई है।

Trending Videos
विज्ञापन

ओटीआर पोर्टल में एक बार दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद पंजीकरण संख्या के आधार पर आवेदन किया जा सकता है। डिजिलॉकर के दस्तावेज अपने आप में सत्यापित होते हैं ऐसे में आवेदन प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी और पुख्ता होगी। इससे अभ्यर्थियों के समय की बचत भी होगी और आवेदन प्रक्रिया भी पूरी तरह से पारदर्शी होगी। - डॉ. विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें