हालांकि, यह रेल कार भी बुकिंग होने पर ही रेलवे बोर्ड चलाएगा। इसके लिए किराया भी आगामी दिनों में निर्धारित होना है। बोर्ड ने लोंगेज कार आरए-100 का ट्रायल करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। ट्रायल के बाद यात्रियों को सुविधा दी जाएगी। खास बात यह है कि रेल कार में काले रंग की खिड़कियां है। अभी तक चल रही रेल कार में काले रंग की खिड़कियां नहीं थीं। इसी के साथ खिड़कियों का आकार भी बड़ा किया गया है। एयर पावर ब्रेक सिस्टम रखा गया है। सीटों में भी बदलाव किया गया है। सीटों के बीच में काफी जगह है। इससे सफर आरामदायक हो जाएगा। एसी की सुविधा भी दी गई है। गौर रहे कि कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर रेल मोटर कार पांच साल से बंद पड़ी है। कोरोनाकाल में बंद रेल मोटर कार को पुन: शुरू नहीं किया गया है। कोरोना काल से पहले रेल मोटर कार की भी पर्यटकों को सुविधा मिलती थी। रेल मोटर कार को फिर शुरू करने के निर्णय लिया गया है।
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर जल्द ही लोंगेज आरए-100 रेल कार का संचालन होगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। लोगों को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए रेलवे बोर्ड कार्य कर रहा है। नए लुक में आने वाली रेल मोटर कार यात्रियों में उत्साह भरेगी। - नवीन कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, रेल मंडल अंबाला।