फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और उनकी पत्नी की फिर हुई तबीयत खराब, IGMC में हुई जांच

Sat, 14 Jun 2025 10:23 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और उनकी पत्नी अनीता कटारिया को शुक्रवार देर रात फिर आईजीएमसी शिमला लाया गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और उनकी पत्नी अनीता कटारिया को शुक्रवार देर रात इलाज के लिए फिर आईजीएमसी शिमला लाया गया। वीरवार को रात 9 बजे उनको सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल लाया गया था। 

विज्ञापन


यहां जांच के बाद रात साढ़े नौ बजे राज्यपाल और उनकी पत्नी शिमला के छराबड़ा स्थित अपने सरकारी आवास चले गए। बताया जाता है कि रात 11 बजे उनकी तबीयत फिर बिगड़ी और उन्हें आईजीएमसी लाना पड़ा। शनिवार को दोपहर बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस बीच शनिवार को हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भी आईजीएमसी शिमला पहुंचकर दोनों का हालचाल जाना। 

राज्यपाल ने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव और डॉक्टरों की टीम से उपचार के बारे में जानकारी ली। मेडिकल टीम ने उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक निर्देशों के साथ छुट्टी की अनुमति दे दी। वह सरकारी निवास में आराम कर रहे हैं। अगले 48 घंटे तक उनकी सेहत पर नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें