फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: त्रिलोकपुर में खैर कटान पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का स्वत: संज्ञान, सरकार को नोटिस

Tue, 22 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने त्रिलोकपुर क्षेत्र में खैर के बड़े पैमाने पर कटान पर स्वत: संज्ञान लिया है। अदालत ने इस पर सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के आदेश दिए हैं। क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सिरमौर जिले के कालाअंब के त्रिलोकपुर क्षेत्र में खैर के बड़े पैमाने पर कटान पर स्वत: संज्ञान लिया है। अदालत ने इस पर सरकार सहित सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की।

विज्ञापन


अदालत ने इस पर सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट के संज्ञान में तस्वीरों के माध्यम से दिखाया गया कि किस तरह से इस क्षेत्र में खैर के पेड़ काटे जा रहे हैं। अब मामले की सुनवाई 27 मई को होगी। मामले में राज्य सरकार के मुख्य सचिव, प्रधान सचिव (वन), प्रधान मुख्य वन संरक्षक, उपायुक्त सिरमौर और वन अधिकारी नाहन को प्रतिवादी बनाया गया है।

अमर उजाला ने 28 मार्च के अंक में त्रिलोकपुर में जंगल झाड़ी भूमि पर खैर कटान का मामला प्रमुखता से उठाया था। यहां पेड़ों को तीन फीट तक जमीन की खोदाई कर जड़ों समेत उखाड़ लिया गया था। नियमों को ताक पर रखकर करीब 3500 बीघा भूमि पर खैर के करीब 5 हजार पेड़ों को काटकर मिलीभगत से ठिकाने लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें