450 मेगावाट की बन रही शौंगटोंग परियोजना
शौंगटोंग परियोजना 450 मेगावाट की है। वर्ष 2012 में सरकार ने 8 बीघे के लिए पंचायत से एनओसी ली। वर्ष 2018 में सरकार को प्रोजेक्ट के लिए और अतिरिक्त भूमि की जरूरत पड़ी। सरकार ने इसके लिए पंचायत से कोई एनओसी नहीं लिया। जिला कमेटी ने वर्ष 2019-20 में इस अतिरिक्त वन भूमि को बिना ग्राम पंचायत की अनुमति से गैर वन भूमि में तब्दील कर दिया। इसी के खिलाफ याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।