सोने की अशुद्धियां दूर करने में जैसे सुहागा अहम भूमिका निभाता है, वैसे ही सेब के विकास, बीमारियों से बचाव और गुणवत्ता बढ़ाने में भी सुहागा (बोरोन) कारगर है। सेब की अच्छी फसल के लिए बोरोन महत्वपूर्ण है। सेब उत्पादक क्षेत्रों में फ्लावरिंग का दौर चल रहा है। निचले ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पैटल फॉल के बाद फ्रूट सेटिंग हो चुकी है। मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दूसरे चरण की फ्लावरिंग चल रही है और सेब के बगीचे फुल ब्लूम पर हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फ्लावरिंग से पहले की पिंक बड स्टेज चल रही है। पांच से 10 फीसदी क्षेत्रों में फूल खिलने शुरू हो गए हैं।
बागवानी विशेषज्ञों का कहना है कि बोरोन का छिड़काव करने के लिए यही सबसे सही समय है। बोरोन पौधों के लिए सबसे आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व है। यह फल और बीज के विकास में मदद करता है। बीज जितना मजबूत होगा फल की गुणवत्ता उतनी ही बेहतर होगी। बोरोन मिट्टी की गुणवत्ता में भी सुधार करता है और फल की ड्रॉपिंग रोकने में भी मदद करता है।
बोरोन की स्प्रे न करने से नुकसान
पत्तियों में - पीलापन, किनारों में विकृति, छोटा पन
फलों में - छोटा आकार, त्वचा पर धब्बे, ड्रॉपिंग
पौधों में - वृद्धि रुकना, जड़ों में विकृति, तने में गांठेंकोट