फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: दिल्ली-शिमला के बीच हवाई सेवा बहाल, पर्यटकों को मिली बड़ी सुविधा

Fri, 02 Oct 2026 05:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सितंबर माह के पहले हफ्ते में छत्तीसगढ़ में विमान की हार्ड लैंडिंग की घटना के बाद सुरक्षा कारणों से इन रूटों पर उड़ानें रोक दी गई थीं। सेवा बहाल होने से हिमाचल आने-जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिली है। 
विज्ञापन
शिमला प्लाइट(फाइल)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-शिमला के बीच हवाई सेवा फिर बहाल हो गई है। सितंबर माह के पहले हफ्ते में छत्तीसगढ़ में विमान की हार्ड लैंडिंग की घटना के बाद सुरक्षा कारणों से इन रूटों पर उड़ानें रोक दी गई थीं। सेवा बहाल होने से हिमाचल आने-जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिली है। छत्तीसगढ़ में विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद एहतियात के तौर पर दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला के बीच हवाई सेवा रोक दी गई थी। सुरक्षा से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दिल्ली-शिमला और शिमला-दिल्ली के बीच उड़ानें दोबारा शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला-अमृतसर के बीच भी उड़ान शुरू करने की योजना
जल्द ही शिमला-धर्मशाल के बीच भी सेवाएं बहाल होने वाली हैं। हवाई सेवा बहाल होने से हिमाचल आने वाले पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी। दिल्ली से सीधे शिमला पहुंचने के लिए हवाई संपर्क उपलब्ध होने से यात्रा का समय कम होगा। पर्यटन सीजन में शिमला और दिल्ली के बीच बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। उधर, पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए शिमला-अमृतसर के बीच भी उड़ान शुरू करने की योजना भी प्रस्तावित है। शिमला एयरपोर्ट के निदेशक सतीश कुमार ने बताया कि दिल्ली-शिमला के बीच सेवाएं बहाल हो गई हैं। जल्द ही शिमला-धर्मशाला के बीच भी सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। टूरिस्ट सीजन के दौरान पर्यटकों को इन सेवाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें