फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Bomb Threat: मंडी, हमीरपुर, चंबा के बाद अब कुल्लू में बम धमाके की मेल, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Fri, 02 May 2025 06:28 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

Himachal Bomb Threat: मंडी, हमीरपुर, चंबा के बाद अब कुल्लू में बम धमाका होने की धमकी मिली है। कुल्लू पुलिस की साइबर सेल की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय कुल्लू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी, हमीरपुर, चंबा के बाद अब कुल्लू में बम धमाका होने की धमकी मिली है। मेल वीरवार रात 1:44 बजे आई है मगर कंप्यूटर में मेल नहीं खुलने से इसे दोपहर बाद देखा गया। इसके बाद उपायुक्त की निजी सचिव ने डीसी कुल्लू को सूचना दी और एहतियातन कार्यालय को खाली करवाया गया और अभी कर्मचारी परिसर में एकत्रित हो गए। इसको देखते हुए कुल्लू कॉलेज में भी छुट्टी कर दी है। वहीं, कुल्लू पुलिस की साइबर सेल की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


उपायुक्त कुल्लू आदेश जारी कर रहा कि सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है कि जिला कुल्लू में विभिन्न स्थानों, जिनमें सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक स्थान शामिल हैं, को 24 घंटे के भीतर बम की धमकी ईमेल के माध्यम से मिली है।

धमकी की गंभीरता को देखते हुए, सभी विभागाध्यक्षों और आवश्यक सार्वजनिक संस्थानों के प्रभारियों को निम्नलिखित तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाता है:

1. घबराएं नहीं: सभी कर्मचारियों और आगंतुकों को शांत रहने और दहशत फैलाने से बचने की सलाह दें। जिला प्रशासन से अगले निर्देश मिलने तक भीड़भाड़ वाले या असत्यापित स्थानों पर जाने से बचें।

ये भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल की चोटियों पर बर्फबारी, शिमला में झमाझम बारिश, लगातार एक सप्ताह तक बरसेंगे बादल

2. पुलिस को सूचित करें: किसी भी आपात स्थिति में निकटतम पुलिस स्टेशन से संपर्क करें और बम निरोधक दस्ते और जांच टीमों को पूरा सहयोग दें।

3. संदिग्ध वस्तुओं की जांच करें: अपने आस-पास किसी भी लावारिस या संदिग्ध वस्तु की प्रारंभिक जांच करें। ऐसी किसी भी वस्तु को न छुएं और न ही हिलाएं।

4. महत्वपूर्ण दस्तावेज़ सुरक्षित रखें- महत्वपूर्ण अभिलेखों और संवेदनशील सूचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

5. सतर्क और सावधान रहें- सतर्क रहें और किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष को 1077/01902-225630/31/32 पर दें। 
6. एक फोकल व्यक्ति को नामित करें: इस आपाृतकाल के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय करने के लिए अपने विभाग से एक जिम्मेदार अधिकारी को नामित करें।

बम धमकी की मेल को 12 घंटे तक अनभिज्ञ रहा कुल्लू प्रशासन
जिला प्रशासन को मेल के द्वारा वीरवार रात को करीब पौने दो बजे मेल आई है। मगर इसे प्रशासन ने शुक्रवार दोपहर बाद करी ढाई बजे के आसपास देख गया। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। मगर बम धमकी की मेल को लेकर कुल्लू प्रशासन करीब 12 घंटे तक अनभिज्ञ रहा। हालांकि प्रशासन कंप्यूटर में तकनीकी खराबी का हवाला दे रहा है। ईमेल में जिला कुल्लू में 24 घंटे के भीतर बम धमाके की धमकी दी गई है। प्रशासन की यह चूक जिलावासियों की सुरक्षा पर भारी पड़ सकती थी। लोग भी इसे चूक मान रहे है।


 

वहीं खतरे को देखते हुए उपायुक्त कुल्लू ने एनडीआरएफ की 14वीं बटालियन जस्सूर, नूरपुर के कमांडेंट से जिला कुल्लू में प्राप्त बम की धमकी के मद्देनजर किसी भी संभावित आपातकालीन तैनाती के लिए अपनी टीम को अलर्ट मोड पर रखने की अपील है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को संभावित आपातकालीन तैनाती के लिए अलर्ट रहने, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू को किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए चिकित्सा दल, एंबुलेंस और आपातकालीन आपूर्ति तैयार रखने तथा स्थानीय अस्पतालों और जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन

होमगार्ड कमांडेंट कुल्लू को होमगार्ड कर्मियों को जिला पुलिस और एसडीएम के साथ समन्वय रखने के अलावा अलर्ट पर रहने का कहा गया है। ताकि भीड़ को नियंत्रण करने व आवश्यकता पड़ने पर घेराबंदी सहित किसी भी आपातकालीन प्रतिक्रिया ड्यूटी में तैनात किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें