चुराह विधानसभा क्षेत्र की सनवाल पंचायत भ्रष्टाचार के मामले में हॉट स्पॉट बनती जा रही है। अब इस पंचायत में एक नया खुलासा हुआ है। इसमें एक बीपीएल परिवार से संबंधित वेंडर ने पांच सालों में एक खच्चर के जरिये विभिन्न विकास कार्यों में डेढ़ करोड़ की ढुलाई की है जबकि एक खच्चर पर इतनी मात्रा में निर्माण सामग्री की ढुलाई करना कतई संभव नहीं है।
धनराशि पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों के खातों में ट्रांसफर
इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वेंडर के खाते में डेढ़ करोड़ की धनराशि भले ही जमा हुई है, लेकिन यह धनराशि पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। पूर्व प्रतिनिधि भी वही हैं जिनके खिलाफ सनवाल पंचायत में सेब खरीद में सवा करोड़ रुपये की धांधली करने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। अब इस मामले में भी उनके खिलाफ दूसरी एफआईआर दर्ज हुई है।