ऐसे करें नकली पटाखों की पहचान
बाजार में नकली हरित पटाखों की भी भरमार है। असली हरित पटाखों के पैकेट पर लोगो और एक क्यूआर कोड होता है। इस क्यूआर कोड को स्मार्टफोन से स्कैन करने पर उत्पाद से संबंधित पूरी जानकारी मिलती है, जैसे निर्माण का स्थान, लाइसेंस की जानकारी और प्रदूषण प्रमाण पत्र। क्यूआर कोड स्कैन करने पर अगर कोई जानकारी नहीं मिलती है तो उस पटाखे को नकली माना जा सकता है।
निर्माण के समय पटाखों की जांच की जाती है कि पटाखों में सही रसायनों का उपयोग किया है या नहीं। हरित पटाखों का उपयोग न केवल पर्यावरण को बचाने में मदद करता है, बल्कि एक जिम्मेदार समाज के निर्माण में भी योगदान देता है। बाजार में नकली उत्पादों से बचने के लिए उपभोक्ताओं को सतर्क रहना आवश्यक है- मनोज चौहान, मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी, प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड