फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस की एडवाइजरी: मोबाइल स्क्रीन शेयर की तो खाली हो सकता है बैंक खाता, सतर्क रहने को कहा

Sat, 21 Nov 2026 06:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 साइबर अपराधी बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर प्रतिनिधि और सेवा प्रदाता कंपनी का कर्मचारी बनकर केवाईसी अपडेट, रिफंड और तकनीकी समस्या दूर करने के नाम पर लोगों से मोबाइल की स्क्रीन शेयर करवा रहे हैं।
विज्ञापन
धोखाधड़ी होने पर साइबर हेल्पलाइन पर दें जानकारी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनजान कॉल पर मोबाइल की स्क्रीन शेयर करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। साइबर अपराधी बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर प्रतिनिधि और सेवा प्रदाता कंपनी का कर्मचारी बनकर केवाईसी अपडेट, रिफंड और तकनीकी समस्या दूर करने के नाम पर लोगों से मोबाइल की स्क्रीन शेयर करवा रहे हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से विशेष एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

स्क्रीन शेयर होते ही फोन पर होने वाली गतिविधियां ठग लाइव देख सकते हैं
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अनजान कॉलर के कहने पर स्क्रीन शेयर करने का अर्थ अपनी निजी और संवेदनशील जानकारियां उजागर करना है। अपराधी लोगों को भरोसे में लेने के लिए वीडियो कॉल या रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड करवाकर स्क्रीन साझा करने को कहते हैं। स्क्रीन शेयर होते ही फोन पर होने वाली गतिविधियां ठग लाइव देख सकते हैं, जिससे उन्हें मोबाइल बैंकिंग ऐप में खाते का बैलेंस और वित्तीय विवरण दिख जाता है।

सबसे बड़ा खतरा ओटीपी को लेकर
सबसे बड़ा खतरा वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) को लेकर है। ऑनलाइन लेनदेन के दौरान स्क्रीन पर आने वाला ओटीपी ठगों को दिखाई दे सकता है, जिससे वे बैंक खाते से रकम निकाल सकते हैं। इसके अलावा डेबिट व क्रेडिट कार्ड के नंबर और निजी एसएमएस या चैट तक पहुंच होने से इनका इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग और अन्य साइबर अपराधों के लिए भी हो सकता है।
 
विज्ञापन

कोई संदिग्ध ऐप डाउनलोड न करें:  पुलिस महानिदेशक
प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने कहा कि अनजान कॉलर के कहने पर कोई संदिग्ध ऐप डाउनलोड न करें और न ही स्क्रीन शेयर करें। किसी भी तरह की साइबर धोखाधड़ी होने या इसका अंदेशा होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें