फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Panchayat By Election: पंचायतीराज संस्थाओं के 40 सीटों पर होंगे उपचुनाव, चुनाव चिह्न आवंटित

Wed, 18 Sep 2024 08:13 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के लिए 40 सीटों पर उपचुनाव होगा। 96 लोगों को निर्विरोध चुना गया। 
विज्ञापन
हिमाचल पंचायत उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायतीराज संस्थाओं के लिए 40 सीटों पर उपचुनाव होगा। बुधवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित किए गए हैं। 96 लोगों को निर्विरोध चुना गया। अब 110 पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य चुनाव मैदान में हैं। पंचायत प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्यों के मतों की गणना मतदान के तुरंत बाद पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी, जबकि पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य की मतगणना 30 सितंबर को संबंधित विकास खंड कार्यालय में सुबह 9:00 बजे शुरू होगी।

विज्ञापन


पंचायत प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्यों के लिए मतदान 29 सितंबर सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद पंचायत मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी, जबकि बीडीसी व जिला परिषद सदस्य के लिए हुए चुनाव की मतगणना 30 सितंबर को संबंधित विकास खंड कार्यालय में सुबह 9 बजे शुरू होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें