टिटनेस से करती है बचाव
टिटनेस टॉक्साइड वैक्सीन टिटनेस से बचाव करती है और गंभीर संक्रमण से बचाती है। कुछ माह पहले टीटी वैक्सीन का एक सैंपल फेल हुआ था। अब तीन ओर सैंपल हो गए हैं। 2019 के बाद इस बार किसी कंपनी के टिटनेस का इंजेक्शन फेल हुआ है।
कुत्ते के काटने पर करती है बचाव
रेबीज एंटी सीरम कुत्ते के काटने पर बचाव करती है। यह रैबीज वायरस के प्रति एंटी बॉडी बनाती है। अगर समय पर रैबीज इंजेक्शन न लगवाया जाए तो वायरस फैलने का खतरा बना रहता है। यही नहीं व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।
2019 से अब तक फेल हुए सैंपल
वर्ष 2019 में बीओपीवी वैक्सीन के 25, टीटी वैक्सीन का एक, मेनींगोकोकल वैक्सीन के दो, टाइफायड वैक्सीन एक, रैबीज वैक्सीन का एक, 2020 में रैबीज वैक्सीन का एक, 2021 में कोरोना वायरस वैक्सीन के दो, 2022 में कोरोना वैक्सीन के तीन व रोटावायरस वैक्सीन का एक सैंपल फेल हुआ था। 2023 में मेनींगोकोकल वैक्सीन एक, कोरोना वायरस वैक्सीन का एक, टाइफायड वैक्सीन का एक, स्नेक वेनम एंटी सीरम का एक सैंपल फेल हुआ है।