फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: तरलोक सिंह चौहान ने संभाला कार्यवाहक सीजे का कार्यभार, अभी तक निपटा चुके हैं करीब 70 हजार मामले

Sun, 20 Oct 2024 12:07 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

शनिवार को न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभाल लिया। तरलोक सिंह चौहान मूल रूप से जिला शिमला के रोहडू से संबंध रखते हैं। 
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभाल लिया। इन्हें दूसरी बार यह जिम्मा दिया गया है। इससे पहले वह 20 अप्रैल 2023 से 29 मई 2023 तक इस पद पर रहे थे। न्यायाधीश रहते हुए अभी तक वह 70 हजार के करीब मामले निपटा चुके हैं।

विज्ञापन


तरलोक सिंह चौहान मूल रूप से जिला शिमला के रोहडू से संबंध रखते हैं। इनकी स्कूली पढ़ाई शिमला के बिशप कॉटन स्कूल से हुई। कॉलेज की पढ़ाई डीएवी चंडीगढ़ और कानून की शिक्षा पंजाब विश्वविद्यालय से हासिल की। साल 1989 में हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल में अपना नाम अधिवक्ता के तौर पर दर्ज किया। इसके बाद उन्होंने उस समय के जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता लाला छबीला दास के ऑफिस को ज्वाइन किया। वर्ष 2014 में हाईकोर्ट में इन्हें बतौर न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

चौहान अपने बेबाक फैसलों के लिए जाने जाते रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध अतिक्रमण को हटाने, पर्यावरण को प्लास्टिक  मुक्त और प्रदूषण रहित वातावरण को बनाए रखने के महत्वपूर्ण निर्णय दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें