फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: शिमला में दसवीं कक्षा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मदरसे में रहता है नाबालिग

Wed, 23 Oct 2024 07:00 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक दसवीं कक्षा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला शहर के एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने वाला दसवीं कक्षा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत दर्जकर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बालूगंज मदरसा के प्रबंधक मोहम्मद तनवीर ने बताया कि हर रोज की तरह छात्र सुबह स्कूल के लिए निकला था लेकिन शाम को नहीं लौटा।

विज्ञापन


पहले उन्होंने अपने स्तर पर मामले की छानबीन की और छात्र को यहां-वहां तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद प्रबंधन ने इस संबंध में बालूगंज थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें उन्होंने शक जाहिर किया है कि किसी ने छात्र को अगवा कर लिया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। छात्र की तलाश के लिए संभावित क्षेत्रों में टीमों को भेजकर तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें