फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: शिमला के सुन्नी में चलती कार पर गिरी चट्टानें, एक मौत दो घायल

Sun, 03 Aug 2025 05:26 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

जिला शिमला में मांदरी से चनावग की ओर जा रही सड़क में गलू दाड़गी नामक स्थान पर एक कार भूस्खलन की चपेट में आ गई। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला शिमला के सुन्नी में दिनांक रविवार को सुबह करीब 11:00 बजे दिन मांदरी से चनावग की ओर जा रही सड़क में गलू दाड़गी नामक स्थान पर कार नंबर एचपी 21A 5022 अचानक से हुए भूस्खलन की चपेट में आने की घटना घटित हुई है। यह कार दाड़गी से गांव जम्मू की ओर जा रही थी।

विज्ञापन


इस कार में चालक विकास गांव जम्मू उम्र 43 वर्ष और नितेश कुमार गांव जम्मू उम्र 30 वर्ष व लेखराज गांव जम्मू डाकघर चनावग तहसील व थाना सुन्नी जिला शिमला उम्र करीब 37 वर्ष बैठे थे। अचानक हुई इस घटना में लेखराज की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि विकास व नितेश कुमार को चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल धामी भेजा गया है।

इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मृतक लेखराज के शव की पंचनामा कार्रवाई मौके पर पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुन्नी लाया गया है। मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों के हवाले किया जा रहा है। यह घटना अचानक से घटित हुई है। वहीं, पुलिस द्वारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें