फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : चिट्टा तस्करी के आरोप में पुलिस का कांस्टेबल बर्खास्त, 19 जून को गिरफ्तार किया गया था आरोपी

Tue, 09 Sep 2025 06:14 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

बीते 19 जून को पुलिस कांस्टेबल को चिट्टे की तस्करी के आरोपी में गिरफ्तार किया गया था। वहीं, अब आरोपी को बर्खास्त कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिट्टे की तस्करी के आरोप को लेकर पुलिस ने कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया है। बीते 19 जून को आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया था। इस पर विभागीय जांच बिठाई गई थी, वहीं अब पुलिस ने कार्रवाई की है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि अनुसार थाना धर्मपुर के तहत पुलिस टीम की ओर से गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक हरीश शर्मा निवासी गांव जदारी डाकघर और तहसील कंडाघाट को 11.33 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


मामले की जांच में पाया गया कि उक्त चिट्टा तस्करी में उसके साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था। उन्होंने बताया कि मामले में संलिप्त अन्य युवक की पहचान ललित कंवर निवासी जाबली कसौली के रूप में हुई, जोकि जिला सोलन में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। इस पर 19 जून 2025 को कांस्टेबल ललित को उक्त मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था और विभागीय जांच बिठा दी गई थी।

एसपी ने बताया कि जांच के दौरान उक्त पुलिस कर्मचारी ललित कंवर के विरुद्ध लगे आरोप साबित होने पाए गए। जिससे पुलिस की छवि खराब हुई। उन्होंने बताया कि उक्त पुलिस कांस्टेबल को पुलिस विभाग की सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके खिलाफ मामला न्यायालय में जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें