हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
- फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के लिए 29 मई को प्रवेश परीक्षा लेगा। इसके लिए अभ्यर्थी 4 से 26 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
सामान्य वर्ग के आवेदनकर्ताओं को 900 रुपये, एससी,एसटी, ओबीसी, पीएचएच और ईडब्ल्यूएस को 600 रुपये आवेदन फीस भरनी होगी।अभ्यर्थियों को एप्लिकेशन से शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा बोर्ड किसी अन्य माध्यम से शुल्क स्वीकार नहीं करेगा। इसके बाद 27 अप्रैल से 29 अप्रैल तक विलंब शुल्क पांच सौ रुपये के साथ आवेदन करना होगा।
30 अप्रैल से दो मई तक जमा करवाए आवेदनों की शुद्धियां की जाएंगी। आवेदन शुल्क प्रभावित होने के चलते बोर्ड की ओर से अभ्यर्थी को श्रेणी और उप श्रेणी में ऑनलाइन सुधार करने की अनुमति नहीं दी गई है। यदि कोई अभ्यर्थी श्रेणी और उप श्रेणी में सुधार करना भी चाहता है तो वह निर्धारित तिथियों पर बोर्ड कार्यालय में पहुंचकर ऑफलाइन आवेदन कर सकता है। निर्धारित तिथि के बाद सुधार के संबंध में किसी भी पत्र या ईमेल पर विचार नहीं किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से डीएलएड में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 29 मई को किया जाना है। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी चार अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ताओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और ऑनलाइन ही परीक्षा शुल्क भी जमा करवाना होगा-
डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड