फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: भवन में नहीं लगा कनेक्शन, काट दिया 45,000 पानी का बिल, विधायक ने दिए जांच के आदेश; जानें मामला

Mon, 27 Jan 2025 09:53 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)।

सार

हिमाचल प्रदेश में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां जल शक्ति विभाग ने 45,000 रुपये का बिल जारी कर दिया है, जिस भवन में पानी का कनेक्शन तक नहीं लगा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठियोग के रहीघाट में एक ऐसे भवन का जल शक्ति विभाग ने 45,000 रुपये का बिल जारी कर दिया है, जिसमें पानी का कनेक्शन तक नहीं लगा है। हालांकि, सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में विधायक की विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में जब भवन के मालिक ने सौरव जोशी ने मामला उठाया तो विधायक ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही पानी के भारी भरकम बिलों को लेकर भी विधायक ने कोई न कोई हल निकालने का दावा किया है। वहीं, भवन के मालिक सौरव जोशी ने बताया कि उनके इस भवन में उनका एक गोदाम है, जहां इस भवन में पानी की कोई जरूरत नहीं है, इसलिए उन्होंने पानी का कोई कनेक्शन भी नहीं लिया, लेकिन 45,000 रुपये का बिल कैसे आ गया। इस बात से वह हैरान हैं।

विज्ञापन

वहीं, प्रेस वार्ता के दौरान ठियोग-कुमासैन के विधायक कुलदीप राठौर ने कहा कि वह अपनी पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता के खिलाफ किसी भी तरह की टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान राठौर ने कहा जिस तरह से प्रदेश में चिट्टा अपने पैर प्रसार रहा है, इसे लेकर विधानसभा से एक मत में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा गया, लेकिन केंद्र सरकार का इसमें ढुलमुल रवैया सही नहीं है। आने वाले समय में ठियोग क्षेत्र में पीने के पानी की कमी नहीं रहेगी। जल वितरण घोटाले में विजिलेंस ने अपनी जांच सरकार को सौंप दी है। जल्द ही इसमें सरकार कोई बड़ा फैसला लेगी। विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि क्षेत्र में पार्किंग को लेकर भी जगह चयनित कर दी गई है।

अप्रैल माह तक नेशनल हाईवे की पुरानी सड़क पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगी। इस सड़क की मरम्मत के लिए पैसा केंद्र से आना है। इसके लिए नेशनल हाईवे के अधिकारी दिल्ली में भी अपनी बात को रख चुके हैं। इसके अलावा नशे को लेकर विधानसभा के अंदर बात उठाने वाले वह पहले विधायक हैं। विधानसभा क्षेत्र ठियोग-कुमासैन के अंदर इन दिनों जल शक्ति विभाग की ओर से पांच साल बाद भारी भरकम बिल जनता को दिए गए हैं। इस बारे में विधायक ने बताया कि जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत की गई है। इसमें इस बात को लेकर कोई ना कोई हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने सोशल मीडिया पर भी गलत टिप्पणी करने वालों को नसीहत दी कि वह साइबर लॉ के बारे में जानते हैं और गलत टिप्पणी करने वालों के ऊपर कार्रवाई भी कर सकते हैं। वह अपनी पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता के खिलाफ गलत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में उन्होंने आज कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सख्त तौर पर निर्देश दिए कि गलत टिप्पणी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। विधायक ने इस मौके पर नेशनल हाईवे की पुरानी सड़क पर बैठे तहबाजारियों को लेकर कहा कि सड़क किनारे इस तरह से अतिक्रमण किसी भी क्षेत्र के लिए खतरनाक हो सकता है। इस मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष संजय शर्मा, नगर परिषद के अन्य पार्षद के अलावा कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं और एसडीएम मुकेश शर्मा मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें