फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मंत्री राजेश धर्माणी बोले- स्टार्टअप के जरिये युवाओं को होगी पांच लाख रुपये की फंडिंग

Wed, 15 Oct 2025 08:26 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमुडा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि हिमुडा की ओर से एक वर्ष के लिए 25 लाख रुपये के स्टार्टअप फंड का प्रावधान किया गया है और युवाओं के स्टार्टअप को प्रति प्रस्ताव 5 लाख रुपये की फंडिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
हिमुडा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने हिमुडा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि युवाओं के स्टार्टअप को हिमुडा स्टार्टअप एंड स्टूडेंट इनोवेशन पॉलिसी के तहत प्रोत्साहित किया जाएगा। इस नीति में हिमुडा की ओर से एक वर्ष के लिए 25 लाख रुपये के स्टार्टअप फंड का प्रावधान किया गया है और युवाओं के स्टार्टअप को प्रति प्रस्ताव 5 लाख रुपये की फंडिंग दी जाएगी। धर्माणी ने कहा कि इस नीति का उद्देश्य प्रदेश में नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकीय तंत्र का निर्माण करना है। इससे आर्थिक विकास को गति मिलेगी और रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यह नीति प्रदेश में जीवंत स्टार्ट-अप ईको सिस्टम को आकार देने में भी भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन


धर्माणी ने कहा कि सतत विकास के लक्ष्य के साथ-साथ प्रदेश में सुनियोजित विकास परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने हिमुडा को क्रियान्वित की जा रही परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत कांगड़ा के नरघोटा में पर्यटन गांव का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने पर्यटन संभावनाओं को विस्तार प्रदान करने के दृष्टिगत हिमुडा को आध्यात्मिक नगर क्षेत्र परियोजनाओं की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। कहा कि हिमाचल को सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। इसके दृष्टिगत आईटी टाउनशिप परियोजनाओं पर भी कार्य किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

उन्होंने शिमला शहर में भीड़-भाड़ कम करने के लिए जाठिया देवी में निर्मित की जा रही माउंटेन सिटी परियोजना की भी समीक्षा की। इस बैठक में निजी भागीदारों के साथ रियल इस्टेट परियोजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। हिमुडा की ओर से लंबे समय से गैर-क्रियाशील पदों का युक्तिकरण किया गया है। इसके अतिरिक्त हिमुडा की कार्य प्रणाली को प्रभावशाली बनाने के लिए विभिन्न श्रेणियों के 46 पदों को भी सृजित किया गया है। बैठक में हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवन्त छाजटा, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव डॉ. सुरेंद्र कुमार वशिष्ठ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें