फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मई महीने तक कुंजुम दर्रा से गुजरने वाला हाईवे 505 बंद, उपायुक्त ने जारी किए अधिकारिक आदेश

Fri, 22 Nov 2024 04:56 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

लाहौल को स्पीति से जोड़ने वाला कुंजम दर्रा 23 नवंबर से आधिकारिक तौर पर बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
कुंजम दर्रा (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समुद्रतल से करीब 15,000 फीट की ऊंचाई पर कुंजुम दर्रा से गुजरने वाला हाईवे-505 अगल साल मई माह तक यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए। 23 नवंबर से अब कोई भी वाहन ग्रांफू से लोसर के बीच नहीं गुजरेगा। नोटिफिकेशन देखें

विज्ञापन

 

इस सड़क पर अब अगले वर्ष गर्मियों में ही वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। इस आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 51 के प्रावधान लागू होंगे, जिसमें एक वर्ष तक के कारावास या जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। उपायुक्त ने बताया कि अत्यधिक ठंड पड़ने से कुंजुम दर्रे से जाने वाले हाईवे पर बर्फ जम रही है। इस कारण दुर्घटनाओं को रोकने और यात्रियों के फंसने की स्थिति के बचने के लिए कुंजुम टॉप पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि पहले भी कुंजुम टॉप पर अचानक होने वाली बर्फबारी के कारण यात्रियों के फंस जाने की घटनाएं हुई हैं। यहां कठिन परिस्थितियों के कारण बचाव अभियान कर्मियों के लिए बहुत जोखिम भरा रहता है। उपायुक्त ने बताया कि बीआरओ और पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति ने भी इस संबंध में यात्रियों और आम जनता की सुरक्षा के लिए इस सड़क को बंद करने का आग्रह किया था। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी ने लाहौल से स्पीति जाना हो या फिर स्पीति से लाहौल आना हो तो वह वाया जलोड़ी दर्रा, आनी, रामपुर व किन्नौर होकर आ-जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें