फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: बंद होंगे कोरोना काल में बनाए गए परीक्षा केंद्र, शिक्षा बोर्ड जांच कमेटी करेगा गठित

Mon, 09 Sep 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना काल में खोले गए परीक्षा केंद्रों को बंद किया जाएगा। अगर जांच बोर्ड की एक कमेटी के मापदंडों पर ये परीक्षा केंद्र खरे नहीं उतरे तो इन्हें रद्द कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में सामाजिक दूरी को ध्यान में रख कर खोले गए परीक्षा केंद्र बंद होंगे। इन परीक्षा केंद्रों की जांच बोर्ड की एक कमेटी करेगी। अगर मापदंडों पर ये परीक्षा केंद्र खरे नहीं उतरे तो इन्हें रद्द कर दिया जाएगा। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड हर वर्ष 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं करवाता है। इस दौरान हजारों की संख्या में विद्यार्थी हर वर्ष परीक्षा हॉल में बैठते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शिक्षा बोर्ड ने 2,250 के आसपास परीक्षा केंद्र बनाए हैं।

विज्ञापन


इन परीक्षा केंद्रों में अधिकतर ऐसे भी परीक्षा केंद्र हैं जो कि कोरोना काल में सामाजिक दूरी की पालना करते हुए कम विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर भी खोले गए थे। ऐसे में कोरोना काल में खोले गए इन परीक्षा केंद्रों का न तो उस दौरान निरीक्षण किया है और न ही अन्य औपचारिकताओं को गंभीरता से लिया गया था, लेकिन अब इन परीक्षा केंद्रों का स्कूल शिक्षा बोर्ड निरीक्षण करेगा।

इसके लिए एक जांच कमेटी का गठन किया जाएगा, यह जांच कमेटी कोरोना काल में खोले गए इन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगी। इस दौरान अगर किसी परीक्षा केंद्र में खामियाजा पाई जाती हैं और वह परीक्षा केंद्र खोलने के लिए तय किए गए मानदंडों पर खरा नहीं उतरता है तो उन्हें बंद कर दिया जाएगा। वहां पर परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को साथ लगते नजदीकी स्कूल में परीक्षा देने के लिए बैठाया जाएगा।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में खोले गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर उनकी स्थिति जांची जाएगी। केंद्र खोलने की औपचारिकताएं पूरी न करने वाले परीक्षा केंद्रों को बंद किया जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें