फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: पंजाब के पर्यटक को महंगा पड़ा नशे में वाहन चलाना, हिमाचल प्रदेश पुलिस ने काटा 27,500 का चालान

Tue, 18 Mar 2025 05:28 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।

सार

पंजाब के पर्यटक को नशे में गाड़ी चलाना भारी पड़ गया। हिमाचल पुलिस ने उक्त व्यक्ति का 27,500 का चालान काटा है। पर्यटक ने एक अन्य वाहन को टक्कर मारकर नुकसान भी पहुंचाया था। लेकिन दोनों में समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला में नशे में धुत होकर वाहन चलाना पंजाब के पर्यटक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने नशे में वाहन चलाने पर कुल 27,500 का चालान कटा। हालांकि, पर्यटक ने एक अन्य वाहन को टक्कर मारकर नुकसान भी पहुंचाया था। लेकिन दोनों में समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ।

विज्ञापन



 
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम्य मनाली पुलिस थाना को कंट्रोल रुम कुल्लू से टेलिफोन द्वारा सूचना मिली कि सोलांग वैली में सड़क दुर्घटना हुई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसने जांच पर पाया कि पलचान स्कूल के पास पीबी -10-जेडबल्यू-8477 एक थार गाड़ी व एक अन्य डीएल 10-सीयू2847 गाड़ी के बीच टक्कर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब नंबर की थार सोलंगनाला से मनाली तथा दिल्ली नंबर की जीप कंपास गाड़ी मनाली से सोलंगनाला की तरफ जा रही थी। थार गाड़ी सड़क पर बर्फ जमी होने के कारण स्किड होकर जीप कंपास से टकरा गई जिस कारण दोनों वाहनों को नुकसान हुआ था, लेकिन मौके पर किसी को कोई चोट नहीं लगी। दोनों वाहन चालकों का आपसी सहमति से समझौता हो गया। लेकिन पीबी-10-जेडबल्यू-8477 नंबर की थार गाड़ी चालक सरनजोत सिंह निवासी लुधियाना पंजाब नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था। जिसका लापरवाही से वाहन चलाने और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने नशे में वाहन चलाने पर 25 हजार और लापरवाही से वाहन चलाने पर 2500 का चालान किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें