फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur Firing: उपायुक्त बिलासपुर ने एम्स पहुंचकर घायल पीएसओ संजीव कुमार का जाना कुशलक्षेम

Tue, 18 Mar 2025 04:42 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

जिला बिलासपुर में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए जानलेवा हमले में घायल हुए पीएसओ संजीव कुमार एम्स में भर्ती हैं। मंगलवार को उपायुक्त बिलासपुर उनसे मिलने पहुंचे और उनका कुशलक्षेम जाना।
विज्ञापन
पीएसओ संजीव कुमार का कुशलक्षेम जानने पहुंचे उपायुक्त बिलासपुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए जानलेवा हमले में घायल हुए पीएसओ संजीव कुमार से मिलने उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक एम्स बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने संजीव कुमार की कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

विज्ञापन


संजीव कुमार की हालत में सुधार
उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि संजीव कुमार की हालत में लगातार सुधार हो रहा है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उन्होंने कहा कि संजीव कुमार ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमला करने आए हमलावरों का डटकर सामना किया और अपनी जान की परवाह किए बिना उनकी रक्षा की।

उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में यह संभवतः पहली घटना है जब किसी पुलिस जवान ने अपनी जान जोखिम में डालकर किसी व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की हो। उन्होंने कहा कि संजीव कुमार का यह साहसिक कार्य विभाग के अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन


संजीव कुमार का पुलिस करियर
संजीव कुमार जिला बिलासपुर की सदर तहसील के लोहार निहाल गांव के निवासी हैं। वे वर्ष 2011 में हिमाचल प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे और 2016 से जिला में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उपायुक्त ने संजीव कुमार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि उनका यह साहसिक कार्य हमेशा याद रखा जाएगा और जिला प्रशासन उनके योगदान की सराहना करता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें