फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: चंबा में पशुओं को लेकर घर लौट रही महिला को भालू ने मार डाला

Fri, 28 Nov 2025 09:28 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर/चंबा/पालमपुर।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में पशुओं को लेकर घर लौट रही एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
भालू। (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पशुओं को लेकर घर लौट रही एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। सत्या देवी (53) पत्नी मेघराज निवासी खणी शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे अपने पशुओं को घर ला रही थी, इसी दौरान झाड़ियों में बैठे भालू ने महिला पर हमला कर दिया। भालू महिला को घसीटता हुआ झाड़ियों में ले गया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को झाड़ियों में महिला बुरी तरह लहूलुहान हालत में मृत मिली। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन


भरमौर थाना के प्रभारी बाबू राम ने बताया कि भरमौर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वन विभाग के मंडल अधिकारी नवनाथ माणे ने बताया कि ऐसे केस में पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की सहायता दी जाती है। उधर, चंबा में ही चथोली गांव के पास शुक्रवार अपराह्न 3:30 बजे एक मादा भालू ने घास चर रहीं बकरियों पर हमला कर दिया। बकरियों को बचाने के लिए भेड़पालक भगतो राम (70) निवासी थल्ला, रजेरा भालू से भिड़ गए। उन्होंने बकरियों को बचा लिया, लेकिन खुद जख्मी हो गए। उनका मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार चल रहा है। एक अन्य मामले में पालमपुर के कंडी में सेठू नाले में भी बकरियां चरा रहे बुजुर्ग जगदीश चंद (60) निवासी मलेंता पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। बुजुर्ग को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें