फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : हिमाचल पुलिस की 42 टीमों की पांच जिलों के 42 स्थानों पर दबिश; मादक पदार्थ किए जब्त

Tue, 17 Sep 2024 08:09 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल पुलिस ने 5 जिलों के 42 स्थानों पर विशेष ऑपरेशन में एक साथ दबिश दी। कांगड़ा के 8, चंबा के 7, ऊना के 6, बिलासपुर के 11 और पुलिस जिला नूरपुर के 10 स्थानों में यह कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पुलिस की 42 टीमों ने अवैध मादक पदार्थों के व्यापार में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 5 जिलों के 42 स्थानों पर विशेष ऑपरेशन में एक साथ दबिश दी। हिमाचल में इतने बड़े पैमाने पर दबिश पहली बार दी गई। कांगड़ा के 8, चंबा के 7, ऊना के 6, बिलासपुर के 11 और पुलिस जिला नूरपुर के 10 स्थानों में यह कार्रवाई की गई। पुलिस महानिरीक्षक उत्तरी क्षेत्र के मार्गदर्शन में इन टीमों का नेतृत्व जांच अधिकारियों और अन्य सदस्यों ने किया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों की जब्ती, बड़े तस्करी तंत्र को खत्म करने के लिए महत्वपूर्ण सबूत जुटाना, प्रमुख संचालकों की पहचान करना और उनकी संपत्तियों का पता लगाना था।

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार बीते दिनों दी गई इस दबिश के दौरान 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस अधिनियम में 4 मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही 5 किलोग्राम पोपी हस्क और 25 ग्राम चिट्टा जब्त किया गया। मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल 3 वाहन जब्त किए गए, जिनमें 2 वाहन चार पहिया (एक्सयूवी 300 और आल्टो) और 1 दो पहिया वाहन शामिल हैं। इसी तरह आबकारी अधिनियम के तहत 4 अन्य मामले दर्ज किए गए। जिनमें 57 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। एक संदिग्ध का घर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे में पाया गया। अब आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस ने स्थानीय प्रशासन को सूचना भेज दी है। हिमाचल पुलिस ने जनता से भी आग्रह किया है कि सतर्क रहें और मादक पदार्थों से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। पुलिस मुख्यालय के अनुसार प्रदेश में पहली बार लगभग 40 व्यक्तियों (जो या तो नशेड़ी हैं या छोटे पैमाने के एनडीपीएस अधिनियम मामलों में आरोपी हैं) को धारा 64 के तहत नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया गया, जिससे उन्हें अभियोजन से छूट प्राप्त हो सके।

विज्ञापन

अपराधियों के खिलाफ डिटेंशन ऑर्डर होंगे प्राप्त
पुलिस मुख्यालय से जारी जानकारी के अनुसार ड्रग तस्करी और आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत, प्रिवेंटिव डिटेंशन (निरोधक आदेश) के लिए पीआईटीएन एंड पीएस अधिनियम के तहत पिछले 10 दिनों में पुलिस मुख्यालय में 8 नए प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। ये पहले स्वीकृत 3 प्रस्तावों से अधिक हैं। इन प्रस्तावों को इस सप्ताह राज्य सरकार को भेजा जाएगा। ताकि अपराधियों के खिलाफ डिटेंशन ऑर्डर प्राप्त किए जा सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें