फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : स्वास्थ्य विभाग में होगी 200 डॉक्टरों की भर्ती, आदर्श अस्पतालों में होगी तैनाती; जानें

Thu, 04 Sep 2025 09:13 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

लोक सेवा आयोग के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में 200 डॉक्टरों की भर्ती होगी। इन डाॅक्टरों की तैनाती आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग में 200 डाॅक्टरों की भर्ती होगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भर्ती लोक सेवा आयोग के माध्यम से होगी। दो माह पहले भी स्वास्थ्य विभाग में इतने ही डॉक्टरों की भर्ती की गई थी।

विज्ञापन


हिमाचल में स्वास्थ्य आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार रिक्त पदों को भर रही है। इन डाॅक्टरों की तैनाती आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में की जाएगी। प्रदेश सरकार आदर्श अस्पतालों में मरीजों को हर सुविधा देने पर जोर दे रही है। सीटी स्कैन, डिजिटल एक्सरे के अलावा कुछ चुनिंदा संस्थानों में पीपीपी मोड पर एमआरआई मशीनें स्थापित की जाएंगी।

पहले चरण में 34, जबकि दूसरे चरण में 15 संस्थानों को आदर्श अस्पताल बनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर हर विधानसभा क्षेत्रों में इन आदर्श अस्पतालों को खोला जाना है। इन अस्पतालों में छह विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है। 20 के करीब संस्थानों में 6 स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैनात किए गए हैं, जबकि कुछेक में अभी 4 स्पेशलिस्ट डाक्टरों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें