हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक का सर्वर हैक कर 11.55 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि ठगी का मास्टरमाइंड केके है, जिसने कनाडा से बैंक के सर्वर को हैक किया। इस मामले में गिरफ्तार नाइजीरियन बेन अरिन्जे उर्फ जोनोउ मैग्लोरी मार्टिन ने पूछताछ में यह खुलासा किया है। उसने बताया कि सर्वर हैक करने से पहले केके ने उससे संपर्क किया। बदले में उसने केके से 2 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी।