नन्हीं नितिका को 21 लाख रुपये देने की घोषणा, 7.95 लाख का चेक भी दिया
मंडी में तीन जिलों के आपदा प्रभावितों के लिए हुए आपदा राहत राशि वितरण समारोह में सीएम सुक्खू ने सबसे पहले आपदा में जान गंवाने वालों के लिए दो मिनट मौन रखवाया। इसकी शुरुआत भी खुद की और खुद ही समाप्त करवाया।
इसके बाद आपदा में अकेली रह गई सराज विधानसभा क्षेत्र की पंगलियुर निवासी नन्हीं नितिका को जनसहयोग से एकत्रित की गई 7.95 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने नितिका के लिए 21 लाख रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि निकिता जैसी बेटियां अकेली नहीं हैं और प्रदेश सरकार इन बच्चियों के साथ खड़ी है। सीएम ने साफ किया कि यह धनराशि सात लाख के अलावा दी गई है। यह एफडी भविष्य में नितिका के काम आएगी। इससे पहले उन्होंने बेटी नीतिका को दुलार किया। बता दें कि नितिका ने आपदा में अपने माता-पिता को खो दिया है और अब उसकी बुआ उसका पालन-पोषण कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी भी धर्मशाला में इस बेटी से मिलकर दुलार कर चुके हैं।