फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मनाली-लेह सड़क 20 से वाहनों के लिए बंद, बीआरओ की सिफारिश के बाद डीसी ने जारी की अधिसूचना

Mon, 17 Nov 2025 06:55 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।

सार

मनाली-लेह सड़क 20 नवंबर से आधिकारिक तौर पर वाहनों के लिए बंद कर दी जाएगी। सोमवार को डीसी लाहौल-स्पीति ने सड़क बंद करने की अधिसूचना जारी कर दी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल को लद्दाख से जोड़ने वाली 435 किलोमीटर मनाली-लेह सड़क 20 नवंबर से आधिकारिक तौर पर वाहनों के लिए बंद कर दी जाएगी। सीमा सड़क संगठन की 70 आरसीसी ने भारी बर्फबारी की आशंका और सड़क पर ब्लैक आइसिंग जैसी खतरनाक परिस्थितियों को देखते हुए लाहौल-स्पीति और कुल्लू प्रशासन को इस संबंध में पत्र भेजा है। सोमवार को डीसी लाहौल-स्पीति ने सड़क बंद करने की अधिसूचना जारी कर दी।

विज्ञापन


अब यह सड़क अगले वर्ष मई-जून में बर्फ हटने के बाद ही दोबारा यातायात के लिए खोला जाएगा। बीआरओ ने प्रशासन से जिंगजिंगबर से सरचू, गुलाबा से रोहतांग और ग्रांफू से लोसर मार्ग पर 20 नवंबर के बाद सभी तरह के वाहनों की आवाजाही रोकने का आग्रह किया है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के बाद यदि कोई वाहन या व्यक्ति इन रूटों पर फंसता है तो उसके रेस्क्यू की जिम्मेदारी बीआरओ की नहीं होगी।

आपात स्थिति में प्रशासन की अनुमति और बीआरओ के इनपुट के आधार पर सीमित आवाजाही की इजाजत दी जा सकती है। नवंबर के तीसरे सप्ताह में सड़कों पर पानी जमना शुरू हो जाता है। इससे फिसलन और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ठंड बढ़ने के साथ नाले और झरने भी जमने लगते हैं। फिलहाल मौसम साफ होने के कारण मनाली-लेह और ग्रांफू-लोसर रूट पर सीमित वाहनों की आवाजाही जारी है।
विज्ञापन


लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि बीआरओ की सिफारिश के बाद सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। यात्रियों से प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

विज्ञापन

पहाड़ी दरकने से तीन घंटे बंद रहा मनाली-लेह मार्ग
लाहौल-स्पीति के मूलिंग पुल के पास पहाड़ी दरकने से मनाली-लेह हाईवे करीब तीन घंटे तक अवरूद्ध रहा। सीमा सड़क संगठन नेे हाईवे को वनवे बहाल किया है। सोमवार सुबह लगभग नौ बजे के आसपास जिला मुख्यालय केलांग से पीछे सिस्सू की तरफ मूलिंग पुल के पास अचानक पहाड़ी दरक गई। जिस कारण बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गईं और वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। ऐसे में मनाली-लेह पर दोनों तरफ से कई वाहन फंस गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और बीआरओ ने अपनी मशीनरी भेजी। सड़क पर गिरी चट्टानों को हटाने में बीआरओ को तीन घंटे का समय लगा और करीब 12 बजे सड़क को वनवे किया गया। हाईवे पर गिरी चट्टानों और मलबे को मंगलवार को हटाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक केलांग शिवानी ने कहा कि हाईवे को वनवे बहाल कर दिया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें