24 राजपत्रित अवकाश घोषित
इसके तहत 24 राजपत्रित अवकाश घोषित किए गए हैं। इसके अलावा अधिसूचना के तहत उपायुक्तों को दो स्थानीय अवकाश घोषित करने का अधिकार भी दिया गया है। 15 अक्तूबर शुक्रवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती का अवकाश रहेगा। इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी होगी। वहीं, 18 अक्तूबर सोमवार को करवा चौथ का अवकाश घोषित किया गया है। इस तरह महिला कर्मचारियों को लगातार चार दिन की छुट्टी मिलेगी। 29 अक्तूबर शुक्रवार को दिवाली का अवकाश रहेगा। इसके बाद शनिवार और रविवार होने से तीन दिन का वीकेंड बनेगा। 30 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा और 31 अक्तूबर को भाई दूज का अवकाश भी कैलेंडर में शामिल है।
जनवरी में चार, अप्रैल में पांच दिन की छुट्टी
25 जनवरी सोमवार को हिमाचल प्रदेश राज्यत्व दिवस और 26 जनवरी मंगलवार को गणतंत्र दिवस का अवकाश रहेगा। इससे पहले 23 और 24 जनवरी को शनिवार और रविवार होने के कारण लगातार चार दिन की छुट्टी मिलेगी। कर्मचारी 22 जनवरी शुक्रवार को एक अतिरिक्त अवकाश लेकर पांच दिन की छुट्टी भी बना सकते हैं। 14 अप्रैल बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती और 15 अप्रैल वीरवार को हिमाचल दिवस एवं राम नवमी का अवकाश रहेगा। 16 अप्रैल शुक्रवार को एक दिन की छुट्टी लेने पर शनिवार और रविवार जुड़ जाएंगे। इससे लगातार पांच दिन की छुट्टी का मौका मिलेगा। 23 मार्च मंगलवार को होली का अवकाश रहेगा। कर्मचारी 22 मार्च सोमवार को छुट्टी लेकर 20 से 23 मार्च तक लगातार चार दिन का अवकाश ले सकेंगे। वहीं, 26 मार्च शुक्रवार को गुड फ्राइडे का अवकाश रहेगा। इसके बाद शनिवार और रविवार होने से लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। मई में 17 तारीख सोमवार को ईद-उल-जुहा का अवकाश रहेगा। इससे तीन दिन का वीकेंड बनेगा। 20 मई गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा है। 21 मई शुक्रवार को छुट्टी लेने पर लगातार चार दिन का अवकाश मिल सकता है। जून में 7 तारीख सोमवार को महाराणा प्रताप जयंती और 18 जून शुक्रवार को संत गुरु कबीर जयंती का अवकाश रहेगा। 18 जून से रविवार तक तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। वहीं, 16 जून बुधवार को मुहर्रम और 18 जून को संत गुरु कबीर जयंती के बीच 17 जून को एक दिन का अवकाश लेने पर 16 से 20 जून तक पांच दिन की छुट्टी का मौका बन सकता है।
वर्ष 2027 के राजपत्रितअवकाशों की सूची(Annexure-I)
| क्र.सं. |
अवकाश का नाम |
दिनांक |
दिन |
शक संवत् |
| 1. |
राज्य स्थापना दिवस |
25 जनवरी, 2027 |
सोमवार |
1948 |
| 2. |
गणतंत्र दिवस |
26 जनवरी, 2027 |
मंगलवार |
1948 |
| 3. |
गुरु रविदास जयंती |
20 फरवरी, 2027 |
शनिवार |
1948 |
| 4. |
महाशिवरात्रि |
06 मार्च, 2027 |
शनिवार |
1948 |
| 5. |
ईद-उल-फितर |
10 मार्च, 2027 |
बुधवार |
1948 |
| 6. |
होली |
23 मार्च, 2027 |
मंगलवार |
1949 |
| 7. |
गुड फ्राइडे |
26 मार्च, 2027 |
शुक्रवार |
1949 |
| 8. |
डॉ. बी. आर. अंबेडकर जयंती |
14 अप्रैल, 2027 |
बुधवार |
1949 |
| 9. |
हिमाचल दिवस/राम नवमी |
15 अप्रैल, 2027 |
गुरुवार |
1949 |
| 10. |
भगवान श्री परशुराम जयंती |
8 मई, 2027 |
शनिवार |
1949 |
| 11. |
ईद-उल-जुहा (बकरीद) |
17 मई, 2027 |
सोमवार |
1949 |
| 12. |
बुद्ध पूर्णिमा |
20 मई, 2027 |
गुरुवार |
1949 |
| 13. |
महाराणा प्रताप जयंती |
07 जून, 2027 |
सोमवार |
1949 |
| 14. |
मुहर्रम |
16 जून, 2027 |
बुधवार |
1949 |
| 15. |
संत गुरु कबीर जयंती (प्रकट दिवस) |
18 जून, 2027 |
शुक्रवार |
1949 |
| 16. |
स्वतंत्रता दिवस |
15 अगस्त, 2027 |
रविवार |
1949 |
| 17. |
रक्षा बंधन |
17 अगस्त, 2027 |
मंगलवार |
1949 |
| 18. |
जन्माष्टमी (वैष्णव) |
25 अगस्त, 2027 |
बुधवार |
1949 |
| 19. |
महात्मा गांधी की जयंती |
02 अक्टूबर, 2027 |
शनिवार |
1949 |
| 20. |
दशहरा (विजय दशमी) |
09 अक्टूबर, 2027 |
शनिवार |
1949 |
| 21. |
महर्षि वाल्मीकि जयंती |
15 अक्टूबर, 2027 |
शुक्रवार |
1949 |
| 22. |
दिवाली (दीपवाली) |
29 अक्टूबर, 2027 |
शुक्रवार |
1949 |
| 23. |
गुरु नानक जयंती |
14 नवंबर, 2027 |
रविवार |
1949 |
| 24. |
क्रिसमस डे |
25 दिसंबर, 2027 |
शनिवार |
1949 |
वर्ष 2027 के प्रतिबंधित अवकाशों की सूची (Annexure-III)
| क्र.सं. |
अवकाश का नाम |
दिनांक |
दिन |
शक संवत् |
| 1. |
नए साल का दिन |
01 जनवरी, 2027 |
शुक्रवार |
1948 |
| 2. |
मकर संक्रांति |
14 जनवरी, 2027 |
गुरुवार |
1948 |
| 3. |
श्री पंचमी, वसंत पंचमी |
11 फरवरी, 2027 |
गुरुवार |
1948 |
| 4. |
स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्मदिन |
02 मार्च, 2027 |
मंगलवार |
1948 |
| 5. |
ईस्टर संडे |
28 मार्च, 2027 |
रविवार |
1949 |
| 6. |
महावीर जयंती |
19 अप्रैल, 2027 |
सोमवार |
1949 |
| 7. |
गुरु रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन |
09 मई, 2027 |
रविवार |
1949 |
| 8. |
गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी |
04 सितंबर, 2027 |
शनिवार |
1949 |
| 9. |
दशहरा (महाअष्टमी) |
07 अक्टूबर, 2027 |
गुरुवार |
1949 |
| 10. |
गोवर्धन पूजा |
30 अक्टूबर, 2027 |
शनिवार |
1949 |
| 11. |
गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस |
24 नवंबर, 2027 |
बुधवार |
1949 |
| 12. |
क्रिसमस ईव |
24 दिसंबर, 2027 |
शुक्रवार |
1949 |
वर्ष 2027 के राजपत्रित अवकाश (परक्राम्य लिखत 1881 के तहत)
शक संवत् 1948
- गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी, 2027 (मंगलवार)
- महाशिवरात्रि: 06 मार्च, 2027 (शनिवार)
- ईद-उल-फितर: 10 मार्च, 2027 (बुधवार)
शक संवत् 1949
- होली: 23 मार्च, 2027 (मंगलवार)
- गुड फ्राइडे: 26 मार्च, 2027 (शुक्रवार)
- राम नवमी/हिमाचल दिवस: 15 अप्रैल, 2027 (गुरुवार)
- ईद-उल-जुहा (बकरीद): 17 मई, 2027 (सोमवार)
- बुद्ध पूर्णिमा: 20 मई, 2027 (गुरुवार)
- संत गुरु कबीर जयंती (प्रकट दिवस): 18 जून, 2027 (शुक्रवार)
- स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त, 2027 (रविवार)
- जन्माष्टमी (वैष्णव): 25 अगस्त, 2027 (बुधवार)
- गुरु नानक जयंती: 14 नवंबर, 2027 (रविवार)
- महात्मा गांधी की जयंती: 02 अक्टूबर, 2027 (शनिवार)
- महर्षि वाल्मीकि जयंती: 15 अक्टूबर, 2027 (शुक्रवार)
- दिवाली (दीपवाली): 29 अक्टूबर, 2027 (शुक्रवार)
- क्रिसमस डे: 25 दिसंबर, 2027 (शनिवार)
स्थानीय अवकाशों का प्रावधान, रविवार और शनिवार को पड़ रहे कई सरकारी अवकाश
वर्ष 2027 में कुछ सरकारी छुट्टियां रविवार और शनिवार को पड़ रही हैं। ऐसे में कर्मचारियों को इनका अलग से अतिरिक्त लाभ नहीं मिलेगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 14 नवंबर को गुरु नानक जयंती रविवार को पड़ रहे हैं। वहीं, शनिवार को पड़ने वाले अवकाशों में गुरु रविदास जयंती, महाशिवरात्रि, भगवान परशुराम जयंती, गांधी जयंती, दशहरा और क्रिसमस शामिल हैं। उपायुक्तों को वर्ष 2027 में अपने जिलों में दो स्थानीय अवकाश घोषित करने की शक्ति दी गई है। शिमला नगर निगम क्षेत्र के लिए राज्य सरकार उपायुक्त के प्रस्ताव पर अवकाश घोषित करेगी। शिमला जिले के अन्य क्षेत्रों के लिए उपायुक्त स्वयं अवकाश तय करेंगे। दिल्ली स्थित हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्यालयों के लिए भी राज्य सरकार स्थानीय अवकाश घोषित करेगी। वहीं अनुलग्नक-4 में दी गई छुट्टियों को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत राजपत्रित छुट्टियां घोषित किया गया है।