मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व ठियोग के विधायक राठौर ने कहा कि इससे साफ है कि भाजपा प्रदेश के बागवानों को गुमराह कर रही है। प्रदेश में हो रही प्राकृतिक आपदाओं, बादल फटने और बाढ़ आने की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा है कि कहीं न कहीं प्रकृति से छेड़छाड़, अवैज्ञानिक ढंग से भूमि की खुदाई, अवैध खनन व अत्यधिक पेड़ों का कटान भी इसका कारण माना जा सकता है।
राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए बहुत ही संवेदनशील है। प्रदेश सरकार ने राहत मैनुअल घोषित कर दिया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री सहित प्रदेश मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राहत पात्र लोगों तक पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।