फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: जयराम ठाकुर बोले- आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय, संविधान की हुई हत्या

Thu, 25 Jun 2026 07:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने 25 जून 1975 को थोपे गए आपातकाल को लोकतंत्र का काला अध्याय और देश के संविधान की हत्या बताया। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर पंचायत चुनाव रोककर अघोषित आपातकाल लागू करने का भी आरोप लगाया। ठाकुर ने कहा कि आपातकाल तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से अपनी कुर्सी बचाने के लिए थोपा गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी आपातकाल को गलत नहीं मानती। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने सत्ता में आते ही लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि बंद कर दी, जो आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा करने वालों के लिए शुरू की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में शामिल हुए चार जनप्रतिनिधि

रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ननखड़ी ब्लॉक समिति के चार जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल हुए। अड्डू वार्ड से कांता खूंद, जाहू वार्ड से चिरंजी लाल, खुन्नी पनोली वार्ड से मिंटू मेहता और शोली वार्ड से अमर सिंह काल्टा ने भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें