परीक्षा परिणाम के आधार पर 813 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। दस्तावेज सत्यापन के बाद आयोग ने 312 पदों के लिए अंतिम चयन सूची तैयार की है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। सचिव विक्रम महाजन ने बताया कि ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) के दो तथा एससी (डब्ल्यूएफएफ) के दो पद उपयुक्त अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण रिक्त रह गए हैं।