फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बल्क ड्रग पार्क में उद्योगों को तीन रुपये प्रति यूनिट मिलेगी बिजली, छह विद्युत सब स्टेशन बनेंगे

Thu, 16 Jul 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh रविंद्र शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

 बल्क ड्रग पार्क की तैयार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के अनुसार यहां स्थापित होने वाले उद्योगों को केवल तीन रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन
बल्क ड्रग पार्क का नक्शा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत के इकलौते बल्क ड्रग पार्क (बीडीपी) में उद्योगों को आकर्षित करने के लिए प्रदेश सरकार सस्ती बिजली उपलब्ध कराने की तैयारी में है। बल्क ड्रग पार्क की तैयार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के अनुसार यहां स्थापित होने वाले उद्योगों को केवल तीन रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। उत्पादन लागत कम रखने और निवेशकों को प्रतिस्पर्धी माहौल देने के उद्देश्य से यह व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। बल्क ड्रग पार्क में एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीआई) सहित दवा निर्माण से जुड़े उद्योग स्थापित होंगे। इन उद्योगों में भारी मशीनरी, तापमान नियंत्रित उत्पादन इकाइयों और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं के लिए लगातार बिजली की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन

ऐसे में बिजली की लागत उद्योगों की उत्पादन लागत का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। इसी कारण सरकार ने कम दर पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की योजना बनाई है। बिजली आपूर्ति के लिए पार्क परिसर में 20-20 एमवीए क्षमता के छह विद्युत सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इनकी कुल क्षमता 120 एमवीए होगी, जिससे पार्क में विकसित किए जा रहे करीब 100 औद्योगिक प्लॉटों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी। सब स्टेशन निर्माण के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है।

यह भूमि पहले से समतल होने के कारण निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। चरण में उद्योगों तक बिजली पहुंचाने के लिए इन सब स्टेशनों से 11 केवी के आठ फीडर निकाले जाएंगे। वहीं, बल्क ड्रग पार्क के विकास के लिए पहले ही गोंदपुर जयचंद में 16 करोड़ रुपये की लागत से 12.6 एमवीए क्षमता का एक सब स्टेशन बनाया जा चुका है। सरकार ने सब स्टेशनों के निर्माण के लिए 28.50 करोड़ रुपये के बजट को भी मंजूरी दे दी है। उद्योग विभाग का मानना है कि बेहतर आधारभूत सुविधाएं और कम दर पर बिजली उपलब्ध होने से देश-विदेश की दवा कंपनियां बल्क ड्रग पार्क में निवेश के लिए आकर्षित होंगी।
विज्ञापन

बल्क ड्रग पार्क की डीपीआर में उद्योगों के लिए सस्ती बिजली का प्रावधान किया गया है। निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सब स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।-अंशुल धीमान, संयुक्त निदेशक, उद्योग विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें