फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: चारधाम यात्रा के लिए करने वाले हैं बुकिंग तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो जाएगी ठगी; जानें

Mon, 02 Jun 2025 06:45 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

Chardham Yatra Update: अब चारधाम यात्रा को लेकर भी श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी शुरू हो गई है। ऐसे में हिमाचल पुलिस को भी उत्तराखंड पुलिस ने पत्र भेजकर श्रद्धालुओं को ऐसी फर्जी साइटों से बचने के लिए जागरूक करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
फ्रॉड। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। अब चारधाम यात्रा को लेकर भी श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी शुरू हो गई है। उत्तराखंड सरकार ने ऐसी फर्जी ऑनलाइन बुकिंग साइट पर कार्रवाई भी की है। साथ ही दूसरे प्रदेशों की पुलिस को भी उनके राज्यों से पंजीकरण करवाने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। हिमाचल पुलिस को भी उत्तराखंड पुलिस ने पत्र भेजकर श्रद्धालुओं को ऐसी फर्जी साइटों से बचने के लिए जागरूक करने के लिए कहा है।

विज्ञापन

हिमाचल से इस यात्रा के लिए 17,861 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाया है। तीर्थ यात्रा के शुरू होने के साथ ही ठगों ने भी श्रद्धालुओं को ठगने के लिए फर्जी बुकिंग साइट तैयार की हैं। शातिर तीर्थ यात्रियों को फर्जी हेलीकॉप्टर टिकट के साथ लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। कम कीमत पर लोगों को ठगने के लिए ललचाते हैं। शातिरों ने सरकार की ओर से पंजीकृत बेवसाइट से मिलते-जुलते नाम वाली साइटें बनाई हैं। इसके लिए सोशल मीडिया पेज और वेबसाइटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उत्तराखंड पुलिस ने ऐसी कुछ साइट, बैंक खातों, व्हाट्सएप और फोन नंबरों को बंद किया है। इसके अलावा हिमाचल पुलिस को भी एडवाइजरी जारी की है कि यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक किया जाए। पंजीकृत वेबसाइट पर ही हेली टैक्सी की बुकिंग करवाएं।
विज्ञापन

लुभावने ऑफर में न फंसें, अधिकारिक वेबसाइट पर ही बुकिंग करवाएं
एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस की ओर से पत्र मिला है, जिसमें फर्जी साइट से हेली टैक्सी बुकिंग स्कैम के बारे में हिमाचल के श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए कहा गया है। यात्रा के लिए पंजीकरण करवाने वाले हिमाचल के तीर्थ यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु सोशल मीडिया पर दर्शाए जाने वाली हेली टैक्सी सहित होटल बुकिंग के लुभावने ऑफर में न फंसें। केवल उत्तराखंड की अधिकारिक वेबसाइट पर ही अपनी बुकिंग सुनिश्चित करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें