फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: जम्मू, अमृतसर व पठानकोट के लिए दिन में चलने वालीं एचआरटीसी बस सेवाएं बहाल

Mon, 12 May 2025 12:07 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

जम्मू, कटरा, पठानकोट, अमृतसर मार्ग पर एचआरटीसी की रात्रि सेवाएं अभी बहाल नहीं होंगी। निगम ने जनता से अपील की है कि वह रात की बजाय दिन में ही सफर करें। स्थिति पूरी तरह से सामान्य होने पर ही इन रूटों पर बसों की आवाजाही होगी।
विज्ञापन
एचआरटीसी बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बावजूद तनाव की स्थिति को देखते हुए जम्मू, कटरा, पठानकोट, अमृतसर मार्ग पर दिन के समय चलने वाली एचआरटीसी बस सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। हालांकि रात्रि सेवाओं पर यात्रियों की संख्या के आधार पर फैसला लिया जाएगा। सोमवार को इन रूटों पर बस सेवाएं सामान्य रूप से चलने लगी हैं। पठानकोट से जसूर के लिए निगम प्रबंधन ने शटल बस सेवा शुरू की है, जिससे लोगों को यातायात संबंधी कोई दिक्कत पेश न आए। परिवहन निगम ने जनता से अपील की है कि वह रात की बजाय दिन में ही सफर करें।

विज्ञापन


परिवहन निगम का मानना है कि ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इन रूटों पर सवारियों का अभी अभाव है। भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही तनाव खत्म हो गया हो, लेकिन फिलहाल लोग रात को सफर करने से परहेज कर रहे हैं। दूसरा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ और धार्मिक स्थलों के लिए भी बसों के रूट समायोजित किए गए हैं। धीरे-धीरे सभी रूटों पर बसें भेजी जा रही हैं। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि अमृतसर, पठानकोट, जम्मू के लिए दिन के समय चलने वाली बसें आज से सामान्य रूप से चलने लगी हैं। रात्रि सेवाओं के लिए, मुख्य निर्णायक कारक यात्रियों की संख्या होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें