फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: एचपीयू ने जारी की बीएड की संकायवार, श्रेणीवार मेरिट; 8046 अभ्यार्थी हुए थे प्रवेश परीक्षा में शामिल

Mon, 16 Jun 2025 08:56 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

एचपीयू ने बीएड की संकायवार, श्रेणीवार मेरिट जारी कर दी है। मेरिट लिस्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.nadmissions.hpushimla.in और www.hpuniv.ac.in पर देखी जा सकती है।
 
विज्ञापन
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की 27 मई को आयोजित प्रवेश परीक्षा और 12 जून को घोषित परिणाम के बाद संकायवार, श्रेणीवार मेरिट जारी कर दी है। प्रवेश परीक्षा में कुल 8046 अभ्यर्थियों शामिल हुए थे। इनमें से 7691 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की थी। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो श्याम लाल कौशल ने कहा की शेड्यूल के अनुसार श्रेणीवार मेरिट जारी कर दी गयी है। मेरिट लिस्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.nadmissions.hpushimla.in और www.hpuniv.ac.in पर देखी जा सकती है।

विज्ञापन


जारी मेरिट के अनुसार मेडिकल में 122 प्राप्त करने वाले ने टॉप किया है, 1092 ने क्वालिफाई किया है। नॉन मेडिकल में 122 प्राप्त करने वाले ने टॉप किया है, 1546 ने क्वालिफाई किया, कला और वाणिज्य संकाय में 126 वाला टॉपर रहा। इसके लिए 5053 ने क्वालिफाई किया। बीएड की कॉउंसलिंग और आगे की सीट आवंटन की प्रक्रिया विवि की बीएड प्रवेश, एवं कॉउंसलिंग कमेटी तय कर जारी करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें