फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हरिमन शर्मा ने राष्ट्रपति से नंगे पांव लिया पद्मश्री सम्मान, अब पीएम मोदी भी करेंगे इनका इंतजार

Tue, 29 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

Hariman Sharma Padma Shri: हिमाचल प्रदेश के प्रगतिशील बागवान हरिमन शर्मा को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया। राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री सम्मान लेने के बाद हिमाचल प्रदेश के 'एप्पल मैन ऑफ इंडिया' हरिमन शर्मा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले तो बातों ही बातों में सेब की फसल का जिक्र हुआ। 
विज्ञापन
हरिमन शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित करती हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रगतिशील बागवान हरिमन शर्मा को सोमवार को राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित विशेष समारोह में दिया। हरिमन शर्मा ने नंगे पांव राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त किया। उन्होंने हिमाचली टोपी पहनी थी। हरिमन शर्मा ने खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान मेरे जीवन भर की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सेब की जो वैरायटी तैयार की थी, वे देश के 29 राज्यों और विदेशों में भी सफलतापूर्वक उगाई जा रही है। हरिमन 29 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री संग्रहालय का भी भ्रमण करेंगे। 

विज्ञापन


हरिमन शर्मा से बोले पीएम, झूठा वादा मत करना, मैं इंतजार करूंगा
राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री सम्मान लेने के बाद हिमाचल प्रदेश के 'एप्पल मैन ऑफ इंडिया' हरिमन शर्मा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले तो बातों ही बातों में सेब की फसल का जिक्र हुआ। हरिमन ने कहा कि वह जून में सेब की फसल लेकर मिलने आएंगे। इस पर पीएम ने मुस्कराते हुए कहा, झूठा वादा मत करना, मैं इंतजार करूंगा। हरिमन ने वादा किया कि एक किसान अपने शब्द से कभी पीछे नहीं हटता। 

Trending Videos
विज्ञापन

'एप्पल मैन ऑफ इंडिया' हरिमन शर्मा को सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने पद्मश्री के लिए पीएम का आभार व्यक्त किया।  हरिमन ने राष्ट्रपति भवन में सम्मान लेने के दौरान नंगे पांव जाकर किसान की साधना का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि किसान हर परिस्थिति में अपने कर्म के प्रति निष्ठावान रहता है। सम्मान ग्रहण करने से पहले हरिमन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और धरती मां को नमन भी किया। कम ऊंचाई और गर्म क्षेत्रों में सेब उगाने का सपना भी हरिमन ने ही साकार किया है।

उन्होंने ''एचआरएमएन-99 किस्म विकसित की है, जो समुद्र तल से 1800 फीट की ऊंचाई पर भी लहलहा सकती है। जहां पारंपरिक सेब जुलाई से सितंबर के बीच तैयार होते हैं, वहीं यह किस्म जून में पककर तैयार हो जाती है। आज भारत, नेपाल, बांग्लादेश, जाम्बिया और जर्मनी के एक लाख से ज्यादा बागबान हरिमन शर्मा की विकसित किस्म ''एचआरएमएन-99'' के 14 लाख पौधे लगा चुके हैं। छह हजार से अधिक किसानों को 1.90 लाख पौधे वितरित किए जा चुके हैं।

हरिमन शर्मा अब एवोकाडो और प्लम की नई किस्मों पर शोध कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से खेती की ओर लौटने का आह्वान करते हुए कहा कि निजी और सरकारी नौकरियों के बजाय खेती में अपार संभावनाएं हैं। सेब के अलावा हरिमन के बाग में आम, कीवी और अनार के पेड़ भी लहलहाते हैं। शर्मा ने कहा कि अब वो जून में सेब की फसल लेकर प्रधानमंत्री से मिलने जाएंगे। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें