फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल सरकार: कराधान एवं आबकारी विभाग में आठ सहायक आयुक्तों की तैनाती

Tue, 25 Aug 2026 08:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

राज्य कराधान एवं आबकारी विभाग ने आठ नए सहायक आयुक्तों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं।  विभाग ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। उन्हें अपनी जॉइनिंग रिपोर्ट उचित माध्यम से विभाग को भेजनी होगी।
 
विज्ञापन
राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य कराधान एवं आबकारी विभाग ने आठ नए सहायक आयुक्तों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। विक्रांत पांडे को पालमपुर में उत्तर क्षेत्र (जीएसटी) की कर लेखा परीक्षा इकाई में सहायक आयुक्त (जीएसटी) के रूप में तैनात किया गया है। ईशान जमालता को सिरमौर जिले के रेणुका और सराहां सर्कल में सहायक आयुक्त (जीएसटी) का पदभार सौंपा गया है। अभिषेक शर्मा को परवाणू में दक्षिण क्षेत्र (जीएसटी) के प्रवर्तन विभाग में सहायक आयुक्त (जीएसटी) बनाया गया है। नितेश कुमार को कांगड़ा जिले के पालमपुर सर्कल में सहायक आयुक्त (जीएसटी) के रूप में नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


रोहित राणा को कांगड़ा जिले के धर्मशाला-द्वितीय सर्कल में सहायक आयुक्त (जीएसटी) का कार्यभार दिया गया है। शिवम चौहान को ऊना में केंद्र क्षेत्र (जीएसटी) की कर लेखा परीक्षा इकाई में सहायक आयुक्त (जीएसटी) के पद पर तैनात किया गया है। रजनीश ठाकुर को मंडी जिले के जोगिंद्र नगर सर्कल में सहायक आयुक्त (जीएसटी) के रूप में भेजा गया है। अमन भारती को परवाणू में दक्षिण क्षेत्र (जीएसटी) की कर लेखा परीक्षा इकाई में सहायक आयुक्त (जीएसटी) का पदभार मिला है। विभाग ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। उन्हें अपनी जॉइनिंग रिपोर्ट उचित माध्यम से विभाग को भेजनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें